Sachet app: अब आपदा के बारे में मिलेगी प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट, NDMA ने लांच किया पोर्टल और ऐप

Sachet app: रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट के लिए राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप सचेत लांच किया गया है। इस पोर्टल व ऐप के के माध्यम ...

Sachet app: रेवाड़ी डीसी मो. इमरान रजा ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा प्रारंभिक चेतावनी और अलर्ट के लिए राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और मोबाइल ऐप सचेत लांच किया गया है। इस पोर्टल व ऐप के के माध्यम से आमजन को मोबाइल पर आपदा से संबंधित जानकारी की चेतावनी और अलर्ट मिलेगा।

पोर्टल और सचेत मोबाइल ऐप लांच

Sachet app

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा एनपीडीआरआर के तीसरे स्तर के दौरान यह राष्ट्रीय आपदा चेतावनी पोर्टल और सचेत मोबाइल ऐप (Sachet app) लांच किया गया है। यह पोर्टल आपदा विंग प्रसार से संबंधित प्रारंभिक चेतावनी प्राप्त करने के लिए बनाया गया है।

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

आपदाओं को न्यून करने में सिद्ध

डीसी ने बताया कि सचेत मोबाइल ऐप (Sachet app) के माध्यम से स्थानीय मौसम, तापमान, वर्षा प्रदूषण का स्तर, वज्रपात का अलर्ट तथा विभिन्न प्रकार की आपदाओं में क्या करें, क्या ना करें आदि के बारे में पता लगा सकते हैं। सचेत मोबाइल ऐप आपदाओं को न्यून करने में बहुत उपयोग सिद्ध होगा।

गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध

उन्होंने सभी अधिकारियों व अपने अधीनस्थ कार्यरत कर्मचारियों के मोबाइल में सचेत ऐप को डाउनलोड कराने के साथ ही सचेत मोबाइल ऐप का आम जनमानस में अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार कराने की आवश्यकता पर बल देते हुए बताया कि यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस संस्करण गूगल प्ले और एप्पल ऐप स्टोर (Sachet app) पर उपलब्ध है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

About the Author