Murder News :  युवक ने गर्भवती पत्नी व बुआ को उतारा मौत के घाट, फिर खुद ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Murder News : राजस्थान में जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और विधवा बुआ की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके साथ ही अपने छोटे बेटे के सिर पर भी हथौड़ी से ...

Murder News : राजस्थान में जयपुर के करधनी थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी और विधवा बुआ की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी। इसके साथ ही अपने छोटे बेटे के सिर पर भी हथौड़ी से मार दिया। इस भयानक वारदात के बाद पुरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैरान कर देने वाली बात यह है कि, इसके बाद युवक ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस के अनुसार, करधनी थाना क्षेत्र में बेनाड़ स्टेशन के पास पंकज कुमावत (36) अपनी पत्नी सुनीता कुमावत, विधवा बुआ मधु (55) और 9 वर्षीय बेटे यांश के रहता था।

Rewari News: IGL reduces security deposit for PNG connections
Rewari News: IGL ने PNG कनेक्शन के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट घटाई, अब सिर्फ ₹5000 में मिलेगा कनेक्शन

उसकी पत्नी सुनीता 2 महीने की गर्भवती थी। शुरुआती जांच में पता चला कि पकंज ऑटो चलाता था, लेकिन घर की आर्थिक हालत ठीक न होने की वजह से अक्सर वह परेशान रहता था।

बेटे पर भी हथौड़ी से किया हमला
सोमवार को घर पर आने के बाद पत्नी पर हथौड़ी से हमला कर दिया। सुनीता की चीख सुनकर बेटा यांश दौड़कर आया तो पंकज ने अपने बेटे पर भी हथौड़ी मार दिया. बड़ी मुश्किल से बेटे की जान बची। शोर पर विधवा बुआ मधु ने दौड़कर यांश को पीछे किया, जिस पर आरोपी पंकज ने बुआ पर भी हमला कर दिया। जिस वक्त ये घटना हुई, उस दौरान पंकज के घर में उसका भतीजा हिमांक भी मौजूद था।

Rewari News: No need to queue at the gas agency, cylinder will be delivered to your home upon booking.
Rewari News: गैस एजेंसी पर लाइन लगाने की जरूरत नहीं, बुकिंग पर घर आएगा सिलेंडर, डीसी ने एजेंसियों को दिए सख्त आदेश

फर्श पर खून ही खून नजर आया
मौका मिलते ही हिमांक और यांश जान बचाकर जोर-जोर से चिल्लाते हुए वहां से भाग निकले। बच्चों को चिल्लाता देख आसपास के लोग तुरंत पंकज के घर की ओर दौड़े, तब तक पंकज ने पत्नी और बुआ की हत्या करके खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। पड़ोसी जब घर में पहुंचे तो चारों तरफ फर्श पर खून ही खून नजर आया।

पंकज की पत्नी सुनीता और बुआ मधु का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था, जबकि पंकज का शव फंदे से लटका हुआ मिला। तुरंत लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Rewari LPG News: Adequate stock of domestic gas cylinders in the district
Rewari LPG News: जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक, अफवाहों से बचें – नितिश सिंगला

About the Author