Haryana Weather: हरियाणा में फिर एक्टिव हुआ मानसून, इन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने ...

Haryana Weather: हरियाणा में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) चंडीगढ़ केंद्र ने सोमवार को राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने यमुनानगर, अंबाला, पंचकूला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा इन जिलों से लगे क्षेत्रों में भी मध्यम से तेज बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग ने सोमवार को दोपहर 1 बजे तक के लिए फ्लैश ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यह अलर्ट पंचकूला, यमुनानगर, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल और पानीपत जिलों के लिए है। चेतावनी के मुताबिक, इन जिलों में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक तेज बारिश और गरज के साथ हवाएं चल सकती हैं।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

मौसम विभाग की चेतावनी के कुछ ही घंटों बाद कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में हल्की बारिश शुरू हो गई। वहीं, पंचकूला में मध्यम बारिश दर्ज की गई। रविवार रात से ही राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए हुए थे और बूंदाबांदी हो रही थी।

बारिश के बावजूद कुछ हिस्सों में गर्मी भी बनी हुई है। रविवार को पलवल जिला राज्य का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author