LPG Supply Issue: गैस की किल्लत की खबरें गलत, देश में पर्याप्त स्टॉक- मंत्री मनोहर लाल

LPG Supply Issue: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान शनिवार सायं देर तक और रविवार को सुबह आम जनता से मेल मिलाप किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। मनोहर ...

LPG Supply Issue: केंद्रीय ऊर्जा, आवासन एवं शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने अपने करनाल प्रवास के दौरान शनिवार सायं देर तक और रविवार को सुबह आम जनता से मेल मिलाप किया और उनकी समस्याओं का निराकरण किया। मनोहर लाल ने अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया तथा शेष समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने कहा कि विपक्षी पार्टी के लोगों को समझना चाहिए कि यह LPG व तेल सम्बन्धी अंतरराष्ट्रीय स्तर का मामला है, फिर भी भारत सरकार ने देश के लोगों को कोई समस्या नहीं आने दी है। ऐसे समय में विपक्षी पार्टियों को इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। बल्कि मिलजुल कर संकट का सामना करना चाहिए। विपक्ष बिना मुद्दे के गैस की किल्लत बताकर केवल लोगों को बरगला रहा है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में गैस एजेंसियों के पास पर्याप्त मात्रा में LPG का स्टॉक है और विदेशों से भी तेल व LPG भरपूर मात्रा में आ रहा है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

उन्होंने कहा कि भारत एक शांतिप्रिय देश है और सभी के साथ आपसी प्रेम-प्यार से रहता है। ये ही हमारी देश की संस्कृति भी है। उन्होंने कहा कि आज देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है। जबसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की बागडोर संभाली तब से लेकर देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और समस्त विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author