Kisan Samman Yojana: जानिए किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं क़िस्त कब आएगी,ऐसे करें चेक

किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार करने वालो के लिए जरुरी ख़बर.केंद्र सरकार किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रूपया देती है.1 दिसम्बर 2018 से लागू यह योजना किसानों के लिए ...

किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त का इंतजार करने वालो के लिए जरुरी ख़बर.केंद्र सरकार किसानों को न्यूनतम आय सहायता के रूप में प्रति वर्ष 6 हजार रूपया देती है.1 दिसम्बर 2018 से लागू यह योजना किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत ₹ 6,000 प्रति वर्ष प्रत्येक पात्र किसान को तीन किश्तों में भुगतान किया जाता है और सहायता राशि सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो जाती है. केंद्र सरकार द्वारा 11 क़िस्त किसानों के खाते में डाली जा चुकी है.अभी किसानों को 12वीं क़िस्त का इंतजार है.मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पीएम किसान निधि की 12वीं क़िस्त का पैसा सितम्बर के दूसरे हफ्ते में पात्र किसानों के खाते में आ सकता है.

सरकार के नियमों के मुताबिक, किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त सितंबर से नवंबर महीने के बीच जमा होगी. केंद्र सरकार के कई केंद्रीय मंत्रियों ने भी कुछ इसी तरह की जानकारी दी है। केंद्र और राज्य सरकार ने भी अप्रूवल की प्रक्रिया को शुरु कर दिया है. कुछ राज्यों ने 12वीं किस्त के लिए अप्रूवल दे दिया हैं, जबकि कुछ का अभी पेंडिंग है.

Rewari News:Important information for farmers | Insurance for Kharif crops to be done by July 31
Rewari News: किसानों के लिए जरूरी सूचना , 31 जुलाई तक होगा खरीफ फसलों का बीमा

किसान सम्मान योजना की किश्त ई-केवाईसी पूरी करने वाले किसानों के खातों में ही जमा होगी. किसान योजन के तहत ईकेवाईसी करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त थी. ऐसे में किसानों के लिए जरुरी हो जाता है कि अपना स्टेटस चेक करते रहे. योजना के तहत किसान स्टेटस देखने के लिए किसान सम्मान विधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.

 स्‍टेटस और उनके मतलब
Kisan Samman Nidhi Scheme e1663149151502

1. Waiting For Approval By State— राज्य सरकार से अप्रूवल नहीं आया है.
2. Request For Transfer— इसका मतलब राज्य की तरफ से लाभार्थी का डेटा चेक कर लिया गया है  और केंद्र से राशी ट्रांसफर करने के लिए अनुरोध किया गया है.
3. FTO is Generated and Payment Confirmation is Pending : फंड ट्रांसफर की प्रक्रिया शुरू हो गई है, कुछ दिन में आपके अकाउंट में रकम ट्रांसफर हो जाएगी.

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

 

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी
About the Author