Rewari News: काकोड़िया पैक्स में DAP खाद वितरण शुरू, 10 वर्षों बाद किसानों को मिली राहत

Rewari News: जिला के गांव गंगायचा अहीर सेल पावंट पैक्स ककोड़िया पर पिछले 10 वर्षों से बंद पडे सेल प्वाइंट पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने किसानो को अपनी मौजूदगी में DAP खाद वितरित करवाया। ...

Rewari News: जिला के गांव गंगायचा अहीर सेल पावंट पैक्स ककोड़िया पर पिछले 10 वर्षों से बंद पडे सेल प्वाइंट पर कृषि विभाग के क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने किसानो को अपनी मौजूदगी में DAP खाद वितरित करवाया। इतने लंबे समय के अंतराल के बाद गंगायचा अहीर गांव में खाद बटने से सभी किसानों ने खुशी जाहिर की।

कृषि विभाग के अधिकारी क्वालिटी कंट्रोल इंस्पेक्टर डा. ईश्वर जाखड़ ने पैक्स प्रबंधक व सभी किसानों का सहयोग करने के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी खाद की पूरी उपलब्ध करवाने बारे किसानों को आश्वासन दिया। उन्होंने डीसी अभिषेक मीणा के  अथक प्रयासो का आभार जताया तथा कृषि विभाग के उप-निदेशक जितेंद्र अहलावत का भी धन्यवाद किया।

Rewari News:Important information for farmers | Insurance for Kharif crops to be done by July 31
Rewari News: किसानों के लिए जरूरी सूचना , 31 जुलाई तक होगा खरीफ फसलों का बीमा

इस अवसर पर किसानों को संतुलित मात्रा में खाद का प्रयोग करने बारे जानकारी दी। इस मौके पर पैक्स प्रबंधक मुकेश कुमार, सेल्समैन अजीत कुमार, ककोड़िया पैक्स के निदेशक बिजेंद्र कुमार, गांव की सरपंच पूजा यादव, पूर्व सरपंच शमसेर व गांव के कई किसान मौजूद रहे।

Rewari News: Chief Minister Nayab Saini launches Haryana FPO Mission-2026; inaugurates development projects worth ₹121 crore.
Rewari News: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हरियाणा FPO मिशन-2026 किया लॉन्च, ₹121 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

About the Author