खुशखबरी: 12 अगस्त से हिसार में अग्निवीरों की भर्ती,इन जिले के युवाओं को मिलेगा मौका

अग्निवीरों की भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन जिलों से जो पात्र युवा मानदंडों को पूरा करते हैं, उनके लिए 1 जुलाई से वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो ...

अग्निवीरों की भर्ती के बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इन जिलों से जो पात्र युवा मानदंडों को पूरा करते हैं, उनके लिए 1 जुलाई से वेबसाइट http://www.joinindianarmy.nic.in पर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीस दिनों तक खुली रहेगी.

 

ये मापदंड करने होंगे पूरे

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने बताया कि इस भर्ती रैली के जरिए अग्निवीर सैनिक सामान्य कर्तव्यों, अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी तथा ट्रेड्समैन के लिए चयन किया जाएगा. विभिन्न ट्रेड से ITI कोर्स उत्तीर्ण कर चुके युवाओं के लिए इन श्रेणियों हेतु आवेदन करने का यह बेहतरीन मौका है. उन्होंने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार युवा ने 10वीं या 12वीं कक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उसका जन्म 1 अक्टूबर, 1999 से 1 अप्रैल, 2005 के बीच हुआ हो, वह रैली हेतू ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र है.

 

निष्पक्ष होगी भर्ती प्रक्रिया

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता ने सेना में शामिल होने बारे युवाओं से अपील करते हुए कहा कि किसी भी दलाली की गतिविधि के शिकार न बने. सेना भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष होती है. युवाओं से अपील है कि वह किसी भी तरह की जालसाजी के चक्कर में न पड़ें.

 

नशीली दवाइयों का सेवन न करें

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

इसके साथ ही उन्होंने युवाओं से विनम्र निवेदन करते हुए कहा कि वह भर्ती की फिजिकल प्रकिया को पास करने के लिए किसी भी तरह की नशीली दवाइयों का सेवन न करें. यह आपके स्वास्थ्य के लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है और इसके साइड इफैक्ट्स आपकी जान भी ले सकते हैं.

About the Author