खुशखबरी: अब गुरुकुल के छात्रों को मिलेगी भारतीय शिक्षा बोर्ड की डिग्री

अब गुरुकुल के छात्रों को भारतीय शिक्षा बोर्ड की डिग्री मिलेगी। इस कड़ी में भारतीय शिक्षण मंडल एवं संतो के प्रयास से भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है। बोर्ड ...

अब गुरुकुल के छात्रों को भारतीय शिक्षा बोर्ड की डिग्री मिलेगी। इस कड़ी में भारतीय शिक्षण मंडल एवं संतो के प्रयास से भारत सरकार के मानव संसाधन मंत्रालय ने भारतीय शिक्षा बोर्ड के गठन की मंजूरी दे दी है। बोर्ड के 7 सदस्यों वाली समिति में भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय संगठन मंत्री मुकुल कानिटकर, राष्ट्रीय कथा वाचक मोरारी बापू , योग गुरु बाबा रामदेव, गोविंद देव गिरी, योगाचार्य बालकृष्ण, महावीर अग्रवाल , स्वामी मुक्ता नंद, पद्म श्री डा. पूनम सूरी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के संस्थापक रहे पंडित मदन मोहन मालवीय के भतीजे गिरधर मालवीय , अवकाश अधिकारी डा. नागेंद्र प्रसाद सिंह शामिल हैं।

 

IGNOU extends last date for January session 2026
छात्रों के लिए राहत: IGNOU ने जनवरी सत्र 2026 की अंतिम तिथि बढ़ाई ,स्नातक, पीजी और डिप्लोमा कोर्स के लिए आवेदन जारी

केन्द्र सरकार ने बोर्ड का किया गठन

gurukul

इसके अतरिक्त 20 सदस्यी एक्जिक्यूटिव बोर्ड बनाया गया है। भारतीय शिक्षण मंडल के शैक्षिक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह प्रभारी डा. दिलीप सिंह ने रविवार को बताया की देश भर में चल रहे करीब 11 हजार से अधिक गुरुकुल प्रबंध समिति के सामने यह संकट बना रहा की उनके यहां से पढ़े हुए विद्यार्थी बिना मान्य प्रमाण पत्र के कहां जाएंगे और उनकी शैक्षिक योग्यता को किस मानक की कसौटी पर तौला जाएगा।

CBSE बोर्ड की तरह नया बोर्ड दे सकेगा मान्यता

याद हो, वर्ष 2018 में भारतीय शिक्षण मंडल ने उज्जैन में विराट गुरुकुल सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें लगभग 6 देशों के गुरुकुल प्रतिनिधि सहित भारत के अनेक विधा से चलने वाले गुरुकुलों ने भाग लिया था। सम्मेलन में पहुंचे तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के समक्ष शिक्षण मंडल ने बोर्ड के गठन का प्रस्ताव दिया था जिसकी घोषणा गत 5 अगस्त 2022 को भारत सरकार द्वारा की गई। अब इसी बोर्ड से गुरुकुल शिक्षा पद्धति में अध्ययनरत विद्यार्थियों को हाई स्कूल व इंटर मीडियट की CBSE बोर्ड के समकक्ष डिग्री को मान्यता मिलेगी। इस बोर्ड के गठन पर अनेक गुरुकुलो में जश्न का माहौल रहा।

Rewari AIIMS Update: 50 MBBS seats approved in Majra; DC issues instructions for classroom and hostel arrangements
Rewari AIIMS Update: माजरा में MBBS की 50 सीटें मंजूर, DC ने क्लासरूम और हॉस्टल समेत जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 

श्री गुरु वशिष्ठ गुरुकुल के संस्थापक संरक्षक राम बल्लभा कुंज के अधिकारी राजकुमार दास, श्री हनुमत सदन के पीठाधीश्वर शिक्षा विद महंत मिथलेश नंदनी शरण, जगतगुरु राम दिनेशाचार्य , गुरुकुल के कोष प्रमुख प्रो. आर के सिंह, प्रधानाचार्य दुखहरण नाथ मिश्र, आचार्य सदाशिव तिवारी , आचार्य शिवेश पांडेय सहित अनेक संतो महंतों व प्रबुद्ध जनों ने मानव संसाधन मंत्रालय के इस पहल का स्वागत करते हुए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया एवं गुरुकुल के बच्चो को मिष्ठान खिला कर अपनी खुशी व्यक्त की।

MDU Result 2026: BBA 6th Semester (Re-appear) Result Declared
MDU Result 2026: बीबीए छठे सेमेस्टर (री-अपीयर) का रिजल्ट जारी, वेबसाइट पर देखें परिणाम

About the Author