Kajal Raghwani Video: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी का नया वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लाल रंग की साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं। वीडियो में काजल अपने को-स्टार्स के साथ फिल्म के सेट पर मस्ती करते हुए रील बना रही हैं।
उनके गले में मंगलसूत्र, मांग में सिंदूर और हाथों में लाल चूड़ियां नजर आ रही हैं, जो उनकी पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना रहे हैं। बैकग्राउंड में “यूं तेरा मेरा मिलना” गाना बज रहा है, जो वीडियो में और भी रोमांटिक माहौल जोड़ता है।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
काजल के इस वीडियो पर यूजर्स भी खूब रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं,” जबकि कुछ यूजर्स ने मजाक करते हुए लिखा कि “लगता है मैम को खेसारी लाल यादव की याद आ रही है।” इसके अलावा कई यूजर्स ने लाल दिल और फायर इमोजी भी भेजे, जो इस वीडियो की सुंदरता और काजल के लुक की तारीफ कर रहे हैं।
यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और काजल के फैंस उनकी नई पोस्ट का जमकर आनंद ले रहे हैं।






