Haryana News: जननायक जनता पार्टी (JJP) ने संगठन के पुनर्गठन की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिल्ली और राजस्थान प्रदेश इकाइयों में कई अहम नियुक्तियों की घोषणा की है।
Table of Contents
दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी में नई जिम्मेदारियां
दिल्ली में पार्टी ने कई नए चेहरों को अहम भूमिकाएं सौंपी हैं। जयवीर गांधी को प्रदेश प्रधान महासचिव नियुक्त किया गया है। प्रदीप शौकीन को प्रदेश कार्यालय सचिव और प्रवक्ता की दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।
गिरीक अमन को प्रदेश प्रचार सचिव बनाया गया है। पंकज गोदारा को युवा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सुहागवीर सैन को बीसी सेल का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।
राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी में बड़े बदलाव
राजस्थान में भी संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने के लिए निम्नलिखित नियुक्तियां की गई हैं। राज सिंह ताखर और फारुख शेख को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। सरदार खंडेला को प्रदेश प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी मिली है। सुरेश चौधरी को प्रदेश कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है।
इम्तियाज को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। समीर अली को प्रदेश महासचिव, इजहार आलम को प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
कार्तिकेय डूडी को प्रदेशाध्यक्ष, विनय शर्मा को प्रदेश संगठन सचिव, बालकिशन नैन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।






