IRCTC शुरू कर रहा अप्रैल 2023 से “देखो अपना देश” पहल के तहत यात्रा, जानें क्या रहेगा Special

IRCTC: आपको बता दें कि बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा की पहली यात्रा अप्रैल 2023 में नई दिल्ली से शुरू होगी। “देखो अपना देश” पहल के तहत रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ मिलकर पूरे भारत ...

IRCTC: आपको बता दें कि बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा की पहली यात्रा अप्रैल 2023 में नई दिल्ली से शुरू होगी। “देखो अपना देश” पहल के तहत रेल मंत्रालय भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के साथ मिलकर पूरे भारत में कई थीम आधारित सर्किट पर भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन कर रहा है। जिसमे जिसमें डॉ. भीम राव अंबेडकर के जीवन से जुड़े कुछ प्रमुख स्थलों को शामिल किया गया है।

This year, join us on the Baba Saheb Ambedkar Yatra aboard Bharat Gaurav Tourist Train. We take you through places that were important to his life and teachings. Get ready for a truly inspiring experience! #BabasahebAmbedkaryatra  #BabasahebAmbedkaryatra #BharatGauravTouristTrain https://t.co/HDDhNlJe5v pic.twitter.com/tw4vMDuv0e

— IRCTC (@IRCTCofficial) February 24, 2023

Railway Alert:Automatic signaling work on the Samakhiali-Gandhidham section; 10 trains to be partially cancelled.
Railway Alert: सामाख्याली-गांधीधाम सेक्शन पर ऑटोमेटिक सिग्नलिंग कार्य, 10 ट्रेनें रहेंगी आंशिक रद्द

कहाँ से शुरू होगी यात्रा, क्या रहेगा समय

IRCTC

IRCTC द्वारा डिज़ाइन की गई इस बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा का उद्देश्य अंबेडकर के जीवन से जुड़े स्थानों और स्थलों को रेखांकित करना है। ये 7 रात और 8 दिन की प्रस्तावित भारत गौरव पर्यटक ट्रेन यात्रा दिल्ली से शुरू होगी है और इसका पहला पड़ाव मध्यप्रदेश में डॉ. अंबेडकर नगर (महू) है जो बाबा साहेब की जन्मभूमि (भीम जन्म भूमि) है। फिर ये ट्रेन नागपुर रेलवे स्टेशन तक जाती है जहां पर्यटक नवयान बौद्ध धर्म के पवित्र स्मारक – दीक्षाभूमि की यात्रा के लिए आगे बढ़ते हैं। आगे ट्रेन नागपुर से सांची के लिए रवाना होती है। सांची के दर्शनीय स्थलों में सांची के स्तूप और अन्य बौद्ध स्थलों की यात्रा शामिल है।

यात्रा में सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर भी शामिल

सांची के बाद वाराणसी अगला गंतव्य है, जहां सारनाथ और काशी विश्वनाथ मंदिर की यात्रा भी शामिल है। अगला और अंतिम गंतव्य स्थल है – गया। वहां पर्यटकों को प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर और अन्य मठों के दर्शन के लिए बोधगया के पवित्र स्थल पर ले जाया जाएगा। अन्य महत्वपूर्ण बौद्ध स्थलों राजगीर और नालंदा को भी सड़क मार्ग से कवर किया जाएगा। ये यात्रा अंत में नई दिल्ली में समाप्त होगी।

बाबा साहेब अंबेडकर यात्रा के सभी विवरण, और एक विशेष रुचि वाला ट्रेन पैकेज IRCTC की वेबसाइट: https://www.irctctourism.com पर उपलब्ध है।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

 

 

train
Railway News: 23-24 जून को कई ट्रेनें रद्द, कुछ का बदला रूट, यात्रा से पहले देखें पूरी लिस्ट
About the Author