एचटेट आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख 30 नवम्बर तक  बढ़ाई गई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को करवाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा ...

एचटेट आवेदन शुल्क जमा कराने की तारीख 30 नवम्बर तक  बढ़ाई गई

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी द्वारा सैकेण्डरी शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन 18 व 19 दिसम्बर, 2021 को करवाया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा के लिए ऑनलाईन आवेदन/शुल्क भरने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर, 2021 निर्धारित की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 30 नवम्बर, 2021 कर दिया गया है।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

उन्होंने बताया कि अभ्यार्थियों द्वारा पंजीकृत आवेदन के विवरणों में अपने नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि, लिंग, जिला का नाम, आधार नम्बर एवं और लेवल 2 व 3 में विषय के चयन में 1 दिसम्बर से 3 दिसम्बर, 2021 तक ऑनलाइन सुधार/शुद्धि कर सकते हैं। इसके पश्चात ऑनलाईन आवेदन एवं शुद्धि की अनुमति नहीं होगी तथा इस सन्दर्भ में कोई प्रार्थना स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त परीक्षा की अपडेट के लिए बोर्ड वेबसाइट  www.bseh.org.in    का नियमित अवलोकन करते रहें ताकि उम्मीदवार किसी भी महत्वपूर्ण सूचना से वंचित न रह जाएं।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

About the Author