Haryana: हरियाणा में होटल मालिक की पीट-पीटकर हत्या, डंडों से किए 13 वार

Haryana News: हरियाणा के हिसार शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो अज्ञात हमलावरों ने वोल्कस होटल के मालिक की सरेआम डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पारस उर्फ ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार शहर में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। दो अज्ञात हमलावरों ने वोल्कस होटल के मालिक की सरेआम डंडों से हमला कर हत्या कर दी। मृतक की पहचान 27 वर्षीय पारस उर्फ दीक्षित, निवासी देव वाटिका, के रूप में हुई है।

घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल पारस को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

जानकारी के मुताबिक, 15 जुलाई की रात पारस होटल के काउंटर पर बैठा था, तभी दो युवक डंडे लेकर होटल में दाखिल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले आरोपियों ने पारस से बातचीत की और फिर अचानक डंडों से उस पर ताबड़तोड़ वार शुरू कर दिए।

हमले के दौरान पारस खुद को बचाने की कोशिश में भागकर पास के एक अन्य होटल में घुस गया, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा किया। हालांकि मौका पाकर दोनों आरोपी फरार हो गए।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

घटना के बाद होटल स्टाफ मौके पर पहुंचा, तो उन्होंने पारस को गंभीर अवस्था में पाया। उसकी नाक और मुंह से खून निकल रहा था, और वह जमीन पर गिरा हुआ था। तत्काल उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पारस की पत्नी संजना ने बताया कि रात करीब 9:30 बजे उन्हें होटल के कर्मचारी का फोन आया, जिसने हमले की जानकारी दी। जब तक परिवार अस्पताल पहुंचा, पारस की मौत हो चुकी थी।

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

वहीं पारस की बहन उषा ने बताया कि कुछ दिन पहले उसका किसी से झगड़ा हुआ था। इसके बाद उसने करीब 15 दिन तक होटल जाना बंद कर दिया था। परिवार को आशंका है कि इसी पुराने विवाद के चलते यह हमला हुआ। अर्बन एस्टेट थाना प्रभारी विजयपाल ने बताया कि हत्या की असल वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

About the Author