Haryana: हरियाणा के हिसार में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का दौरा कल , अग्रोहा मेडिकल कालेज में आएंगे

Haryana : देश के गृहमंत्री अमित शाह कल 31 मार्च को हरियाणा आने वाले हैं। अमित शाह हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह जिंदल परिवार के विशेष निमंत्रण पर हिसार पहुंच रहे हैं। ...

Haryana : देश के गृहमंत्री अमित शाह कल 31 मार्च को हरियाणा आने वाले हैं। अमित शाह हिसार के अग्रोहा मेडिकल कालेज में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होंगे। वह जिंदल परिवार के विशेष निमंत्रण पर हिसार पहुंच रहे हैं। यहां शाह के भव्य स्वागत की तैयारी की गई है। अमित शाह के जरिए जिंदल परिवार हरियाणा में अपनी राजनीतिक ताकत का एहसास करवाएगा।

जानकारी अनुसार, मेडिकल कॉलेज में आ रहे अमित शाह को गुजराती पकवान भी परोसे जाएंगे। पुलिस प्रशासन तैयारियों में लगा है। हेलीपैड पर पर नील गाय या जंगली जानवर न आएं, इसके लिए पूरे हेलीपैड को चारों तरफ से कवर किया गया है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

4 जिलों की वन्य प्राणी विभाग की टीम को अलर्ट पर रखा गया है और दिन रात वह मुस्तैदी से लगे हुए हैं। अमित शाह के अलावा मुख्यमंत्री नायब सैनी, पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा, स्वास्थ्य मंत्री आरती राव भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

आईसीयू यूनिट लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास होगा

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

अमित शाह अग्रोहा में आईसीयू यूनिट का लोकार्पण और पीजी हॉस्टल का शिलान्यास करेंगे। इसके अलावा अग्रोहा मेडिकल कालेज परिसर में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण भी वह अपने हाथों से करेंगे।

अग्रोहा मेडिकल कालेज में पहले केवल 8 बेड का आइसीयू था। वहीं अब इसे बढ़ाकर 30 बेड का कर दिया गया है। मेडिकल कालेज के दौरे को लेकर आज तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author