Haryana Weather Update: हरियाणा में आज और कल होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट शुरू कर दिया है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया है। आज ...

Haryana Weather Update: हरियाणा में गुरुवार और शुक्रवार को भारी बारिश होगी। इसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट शुरू कर दिया है। वहीं कुछ इलाकों में बूंदाबांदी शुरू हो गई है, जिसके चलते मौसम ठंडा हो गया है। आज दिन भर बारिश का दौर जारी रहेगा। जिससे तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।

दरअसल, प्रदेश में पिछले कई दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। जिसके चलते गर्म कपड़े पहनने का मन नहीं कर रहा है और गर्मी महसूस हो रही है। इसी बीच गुरुवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है, जो लोगों के लिए थोड़े राहत की खबर है। मौसम विभाग का कहना है कि आज  चंडीगढ़, पंचकुला, में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, हिसार, फतेहाबाद, सिरसा, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी में बारिश की संभावना है। इस दौरान हवाओं की गति 30-40 किमी प्रति घंटे रहने वाली है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

वहीं शुक्रवार को हरियाणा के पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत जींद और चंडीगढ़ में तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ बारिश होगी और तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

हरियाणा में आज कितना रहेगा तापमान 

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

हरियाणा में बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

 

About the Author