Haryana Rain Alert: हरियाणा में आज यानी मंगलवार से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। जिसके चलते आज करनाल, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में सुबह-सुबह तेज बारिश हुई। जिसके चलते जलभराव हो गया है। वहीं पानीपत और गुरुग्राम में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है। कई जिलों में बादल छाए हुए हैं। कभी भी बारिश शुरू हो सकती है।
मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, लगभग सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं, और मध्यम गति से हवाएं चल रही हैं। वहीं, सोमवार को 10 जिलों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत तो मिली, लेकिन फिर उमस ने बेहाल कर दिया।
वहीं मौसम विभाग का कहना है कि आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा करनाल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा चंडीगढ़, कुरूक्षेत्र, कैथल, जिंद में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने रोहतक,भिवानी,झज्जर,चरखी दादरी,महेंद्रगढ़ और रेवाड़ी जिले के लिए भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।






