Haryana News: हरियाणा के सोनीपत में बस स्टैंड के अदंर एक व्यक्ति की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्यारा उसका पीछा करते हुए बस स्टैंड के अंदर घुस गया। फिर वहां खड़ी बसों के बीच में पहले सिर पर डंडा मारकर उसे नीचे गिराया।
इसके बाद 28 सेकेंड में 16 बार उसके सिर पर डंडे मार-मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पैरों से पकड़कर लाश को घसीटते हुए ले गया। यह पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। इसमें पूरा हत्याकांड नजर आ रहा है। यह पूरा हत्कांड2.10 मिनट की 2 सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है।
सुबह कर्मचारी पहुंचे तो उन्हें लगा कोई नशेड़ी पड़ा है
आधी रात में बस स्टैंड के अंदर हुई इस हत्या का किसी को पता नहीं चला। सुबह 6 बजे कर्मचारी ड्यूटी पर आए। लाश को ई-टॉयलेट के पास फेंका गया था। जबकर्मचारी अपनी बाइक खड़ी करने वहां पहुंचे तो उन्हें लगा कि कोई नशेड़ आदमी है।
कई देर तक उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई तो उन्हें पता चला कि इसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने CCTV चेक किए तो हत्या का पता चला
सूचना मिलते ही डायल 112 और थाने की पुलिस पहुंची। उन्होंने आकर मौके पर जांच की। पुलिस ने बस स्टैंड का सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो उसमें पूरा हत्याकांड कैद हो गया। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में ले लिया।
ACP बोले- हर एंगल से जांच कर रहे
इस मामले में सोनीपत के ACP राहुल देव ने कहा कि सोनीपत बस स्टैंड पर हमें एक डेडबॉडी मिली है। उसके शरीर चोट के निशान है।
मरने वाले और कातिल की पहचान के लिए कोशिश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह आपसी झगड़ा लग रहा है लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।






