Haryana News: हरियाणा के हिसार वासियों की बल्ले-बल्ले, CM सैनी ने कर दिया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सीएम सैनी ने साौगातों की झड़ी लगा दी है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं हिसार वासियों के लिए कर दी है। हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा ...

Haryana News: हरियाणा के हिसार में सीएम सैनी ने साौगातों की झड़ी लगा दी है।  मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कई बड़ी घोषणाएं हिसार वासियों के लिए कर दी है।

हिसार: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की बड़ी घोषणा

गुरुग्राम और हिसार में बनेगी खास मंडी

प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों के लिए प्राकृतिक और जैविक मंडी बनेगी गुरुग्राम में

प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती और जैविक मंडी की स्थापना होगी

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उत्पादकों को उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा में एक समिति बनेगी

मुख्यमंत्री चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित प्राकृतिक खेती सम्मेलन में शिरकत कर रहे थे

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे

प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएगी: मुख्यमंत्री

स्थापित होने वाली प्रयोगशालाएं किसानों की फसल की निःशुल्क जांच करेंगी

Rewari News : इन दो महिलाओं की Video Viral ! रेवाड़ी की राजनीति गरमाई , देखें क्या है पूरा मामला !

खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी

प्रत्येक पंचायत में पंचायती भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि या कम से कम एक एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी, यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से दी जाएगी

सरकारी और पंचायती जमीन पर जो भी किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उनके लिए भी किया ऐलान

ऐसे किसानों को प्राकृतिक खेती योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में कच्चे माल के भंडारण और संस्करण के लिये चार ड्रम की खरीद के लिए 3 हजार रुपये प्रति किसान दिया जाएगा

इसके अलावा एक देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी

Free Benefit Camp:Public welfare camps to begin on June 16; find out when and where to avail the benefits.
Free Benefit Camp: 16 जून से शुरू होंगे जनकल्याण शिविर, जानें कब और कहां मिलेगा लाभ

कार्यक्रम में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, हरियाणा के कैबिनेट मंत्री श्याम सिंह राणा, रणबीर गंगवा, विधायक विनोद भ्याना, रणधीर पनिहार, सावित्री जिंदल, हरियाणा कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजा शेखर वुंडरू सहित कृषि विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद

किसानों से प्राकृतिक खेती के विषय पर सांझे किये गए विचार।

About the Author