Rewari Breaking: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशीले पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए कोसली ने मादक पदार्थ 5.87 ग्राम स्मैक सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। तस्कर की पहचान गांव सहारनवास रेवाड़ी निवासी बलवान के रूप में हुई है।
सीआईए कोसली प्रभारी एसआई सुभाष चन्द से प्राप्त जानकारी के अनुसार गत 14 जून की रात को सहायक उप निरीक्षक विक्रांत अपनी टीम के साथ नशीले पदार्थों की धरपकड़ व गस्त पड़ताल क्राईम धारोली टी पॉइंट कोसली पर मौजूद थे इस दौरान उन्हें विश्वसनीय सूत्रों से सूचना मिली कि बलवान निवासी गांव सहारनवास रेवाड़ी नशीला पदार्थ स्मैक बेचने का अवैध काम करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक मे फिलहाल ITI कोसली के पास खड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने बिना किसी देरी के मौका पर रेड कर तस्कर बलवान उपरोक्त को काबु किया। नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी डीएसपी कोसली विद्यानंद के समक्ष तलाशी के दौरान युवक की जेब 5.87 ग्राम नशीला पदार्थ स्मैक मिली।
सीआईए कोसली प्रभारी ने बताया कि बरामद स्मैक को कब्जे में लेकर तस्कर बलवान के विरुद्ध एनडीपीएस की धारा के तहत थाना कोसली में मुकदमा दर्ज किया गया। आगामी विवेचना इकाई द्वारा आरोपी को पेश अदालत करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े किसी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।








