Haryana News: हरियाणा के सोनीपत वालों के लिए अच्छी खबर है। यहां सिविल अस्पताल में मरीजों को जल्द MRI की सुविधा का लाभ मिलेगा। CMO डॉ. ज्योत्सना ने बताया कि पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप माडल के तहत सिविल अस्पताल में MRI की सुविधा शुरु करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है।
मरीजों को मिलेगी राहत
सोनीपत की OPD में रोजाना 2 हजार के आसपास मरीज पहुंचते हैं। जांच के लिए डॉक्टर कई बार मरीजों को MRI कराने की सलाह देते हैं, लेकिन अस्पताल में यह सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते मरीजों को या तो खानपुर मेडिकल कॉलेज में जाना पड़ता है या फिर प्राइवेट लैब में महंगी कीमत पर MRI करानी पड़ती है। अब सिविल अस्पताल में यह सुविधा शुरु होने पर मरीजों को राहत मिलेगी।
फिलहाल सोनीपत सिविल अस्पताल में सीटी स्कैन की सुविधा है। बीपीएल और आरक्षित वर्ग के लोगों को इस सुविधा का निशुल्क लाभ मिलता है। ऐसे में अगर MRI की सुविधा भी शुरू होती है, तो BPL और आरक्षित वर्ग के लोगों को यह सेवा मुफ्त और अन्य वर्गों के लोगों को नाममात्र दर पर उपलब्ध हो सकेगी।






