Haryana News: 170 की रफ्तार से स्कॉर्पियो लेकर निकली बेटी, फिल्मी स्टाइल में पुलिस वैन को उड़ाया, फ्लाईओवर से नीचे गिरा होमगार्ड

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पायलट बनने की कोचिंग कर रही युवती शनिवार सुबह पिता की स्कॉर्पियो कार लेकर दिल्ली की तरफ निकली। ये कार 170 की रफ्तार से जा रही थी जो पुलिस ...

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां पायलट बनने की कोचिंग कर रही युवती शनिवार सुबह पिता की स्कॉर्पियो कार लेकर दिल्ली की तरफ निकली। ये कार 170 की रफ्तार से जा रही थी जो पुलिस की इकोस्पोर्ट गाड़ी को टक्कर मारते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई। इस हादसे में पुलिस की गाड़ी फ्लाईओवर के नीचे गिर गई।

गाड़ी में बैठे दो होमगार्ड गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो कब्जे में ले ली।

Char Dham Yatra 2026: Online registration, helicopter booking, and essential rules – complete information.
Char Dham Yatra 2026: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, हेलीकॉप्टर बुकिंग और जरूरी नियम, पूरी जानकारी

सुबह 8 बजे हुआ हादसा
पुलिस के अनुसार नीलम फ्लाईओवर से सिरसाना मोड़ की ओर जा रहे ट्रैफिक को संभालने के लिए पुलिस और होमगार्ड की गाड़ी फ्लाईओवर पर खड़ी थी। तभी तेज रफ्तार से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी पुलिस को टक्कर मारते हुए फ्लाईओवर की रेलिंग से जा टकराई।

जिसकी वजह से पुलिस की गाड़ी नीचे सड़क पर गिर गई। नीचे गिरने से गाड़ी में बैठे होमगार्ड घायल हो गए। स्कॉर्पियो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती दिल्ली की रहने वाली है।

Government Action: 7-day ultimatum to illegal encroachers on Dharuhera bus stand land.
Government Action: धारूहेड़ा बस स्टैंड की जमीन पर अवैध कब्जाधारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम

पुलिस ने युवती के पिता को बुला लिया
स्कॉर्पियो दिल्ली के अंदर से फरीदाबाद होते हुए आ रही थी। युवती की गाड़ी की रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि वह 170 की रफ्तार में पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। नियमों के अनुसार कोई भी नाबालिग या बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाला व्यक्ति गाड़ी नहीं ड्राइव कर सकता।

अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है तो उस गाड़ी के मालिक के खिलाफ भी कार्रवाई होती है। इसी नियम के तहत पुलिस ने युवती के पिता को भी पूछताछ के लिए बुला लिया है।

Property Registry Update: Paperless Registration 2.0 Implemented in Haryana, Know the New Benefits
Property Registry Update: हरियाणा में लागू हुआ Paperless Registration 2.0, जानें नए फायदे

 

About the Author