Rewari HTET News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 जुलाई व 5 जुलाई को हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए रेवाड़ी जिला में 23 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के मद्देनजर जिलाधीश अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लगाई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बुधवार को लघु सचिवालय सभागार में एचटेट परीक्षा की तैयारियों को लेकर अधिकारियों व सेंटर सुपरिटेंडेंट के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कान्फ्रेसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर आवश्य दिशा निर्देश दिए।
डीसी अभिषेक मीणा ने कहा कि हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा को नकल रहित व सुव्यवस्थित संचालन करवाना सेंटर सुपरटेेंडेंट की जिम्मेवारी है। उन्होंने कहा हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा शनिवार 4 जुलाई व रविवार 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष परीक्षा करवाई जाए। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई हैं, वे हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप सभी व्यापक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि अपनी जिम्मेदारियों को पूरी ईमानदारी और निष्पक्षता से निभाते हुए परीक्षा को सुचारू रूप से सम्पन्न करवाएं।
23 परीक्षा केंद्रों पर 14 हजार 282 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
रेवाड़ी जिला में स्थापित किए गए 23 परीक्षा केन्द्रों पर दोनों दिनों में तीन सत्रों के दौरान कुल 14 हजार 282 अभ्यर्थी एचटेट परीक्षा देंगे। पहले दिन शनिवार 4 जुलाई को पीजीटी की सायं के सत्र में परीक्षा होगी और इसके लिए कुल 4 हजार 455 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। इसी प्रकार रविवार 5 जुलाई को सुबह के सत्र टीजीटी की परीक्षा में 7 हजार 287 और शाम के सत्र में पीआरटी की परीक्षा में 2 हजार 540 अभ्यार्थी परीक्षा देंगे। उन्होंने बताया कि लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा 4 जुलाई (शनिवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक संचालित होगी।
लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा 5 जुलाई (रविवार) को प्रात: 10:00 बजे से 12:30 बजे तक संचालित होगी। इसी दिन यानि 5 जुलाई (रविवार) को सांय 3:00 बजे से 5:30 बजे तक लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा संचालित होगी।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से आगामी 4 व 5 जुलाई को आयोजित होने वाली एचटेट परीक्षा के मद्देनजर जिलाधीश अभिषेक मीणा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) परीक्षा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन के लिए जिला के सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास 200 मीटर के दायरे में धारा 163 लगाई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जारी किए गए अपने आदेशों में कहा है कि जिला में 4 व 5 जुलाई को एचटेट परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए परीक्षा के 200 मीटर दायरे में किसी प्रकार का हथियार ले जाने की अनुमति नहीं होगी। परीक्षार्थी के अलावा किसी बाहरी तत्व को सेंटर के समीप खड़ा होने की अनुमति नहीं होगी तथा 4 व 5 जुलाई को सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें बंद रहेगी साथ ही मोबाइल फ़ोन, लैपटॉप, वाई-फाई और दूसरे पर्सनल हॉटस्पॉट का संचालन नहीं होगा।
यह आदेश परीक्षा केंद्र की परीधी में ड्यूटी पर तैनात पुलिसबल व अन्य सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होंगे।
जिलाधीश ने कहा कि इन आदेशों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223 व अन्य अधिनियम /नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।






