Haryana News: हरियाणा में बीमा नहीं कराने वाले किसानों को भी फसलों के नुकसान का मुआवजा देगी सैनी सरकार, बस करना होगा ये काम

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने कहा कि जिन किसानों की फसल बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई है। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ...

Haryana News: हरियाणा की नायब सिंह सैनी सरकार ने किसानों को बड़ी राहत दी है। सीएम सैनी ने कहा कि जिन किसानों की फसल बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि की वजह से खराब हुई है। उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ऐलान किया है कि उन किसानों को भी फसल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। जिन्होंने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत अपनी फसलों का बीमा नहीं करवा रखा है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सिंह सैनी ने ऐसे गैर पंजीकृत किसानों को अगले तीन दिनों के भीतर ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर ओलावृष्टि से हुए नुकसान का ब्योरा दर्ज कराने के लिए कहा है, ताकि कृषि विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचकर वास्तविक नुकसान का सही ढंग से आंकलन कर सकें और उसकी रिपोर्ट सरकार के पास जमा करा सके।

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

वैसे तो फसलों की बीमा कराने वाले किसानों को बीमा कंपनियों की ओर से नुकसान का मुआवजा देने का प्रवधान है। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को चंडीगढ़ में राज्य के सभी जिला उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठकर की है और उन्हें बेमौसमी बरसात और ओलावृष्टि से हुए नुकसान की रिपोर्ट तीन दिनों के भीतर सरकार के पास भेजने के आदेश दिए थे।

प्रदेश में खराब फसलों की गिरदावरी का काम पहले ही शुरू हो चुका है। बुधवार देर शाम तक सभी जिलों से सरकार के पास रिपोर्ट पहुंच जाएगी, जिसके बाद प्रभावित किसानों को नुकसान का मुआवजा देने की प्रक्रिया भी शुरू की जा सकेगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

 

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author