Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में आज से 28 जून तक लगातार होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो और ऑरेंज अलर्ट

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 23 जून से लेकर 28 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में 23 और 24 जून के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया ...

Haryana Heavy Rain Alert: हरियाणा में मौसम विभाग ने आज यानी 23 जून से लेकर 28 जून तक बारिश होने की संभावना जताई है। जिसके चलते प्रदेश में 23 और 24 जून के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, 25 जून के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं 26 जून से लेकर 28 जून तक बारिश का येलो अलर्ट है। ऐसे में प्रदेश में अगले पांच दिनों तक गरज-चमक के साथ भारी बारिश होगी। आइए जानते हैं कि कहां-कहां बारिश होने की संभावना है।

मौसम विभाग की मानें, तो आज यानी सोमवार को चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, जिंद, रोहतक में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।
वहीं सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाडी, गुरूग्राम, फ़रीदाबाद, मेवात और पलवल जिले में भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

हरियाणा में 24 जून को बारिश का येलो अलर्ट जारी

Haryana Heavy Rain Alert There will be continuous heavy rain in Haryana from today till June 28, Meteorological Department has issued yellow and orange alert

हरियाणा में कल यानी 24 जून को राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।इसके अलावा यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, झज्जर, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, जींद,रोहतक,भिवानी और चरखी दादरी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। इसके अलावा  महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,
सिरसा, फतेहाबाद और हिसार जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है।

हरियाणा में 25 जून का बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने 25 जून के लिए हरियाणा में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। जिसके चलते राजधानी चंडीगढ़, पंचकुला, अंबाला में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

वहीं यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, जिंद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार,भिवानी में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है।

वहीं महेंद्रगढ़,रेवाड़ी,गुरुग्राम,फरीदाबाद,मेवात और पलवल जिले में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें, तो 25 जून को  चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा  पंचकुला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र। कैथल, करनाल में अलग-अलग स्थानों पर आंधी/बिजली/भारी बारिश होने की संभावना है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग

About the Author