Haryana Crime: हरियाणा में रिश्ते हुए तार-तार, बहन को भगा ले गया युवक, शादी का झांसा देकर बनाए संबंध

Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जिले के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन को प्रेमजाल ...

Haryana Crime: हरियाणा के पानीपत जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। जिले के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी 17 वर्षीय चचेरी बहन को प्रेमजाल में फंसाया। फिर उसे भगाकर ले गया और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी युवक उसके साथ मारपीट करने लगा।

होली पर पीड़िता ने मां को फोन कर इसकी सूचना दी। पांच दिन पहले पुलिस ने लड़की को कानपुर, उत्तर प्रदेश से बरामद कर युवक को गिरफ्तार किया। युवक फिलहाल जेल में है। जिला बाल कल्याण समिति ने मामले में युवक के माता-पिता को भी आरोपित बनाने को कहा है।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

समिति के सदस्य डॉ. मुकेश आर्य ने बताया कि उत्तर प्रदेश का मूल निवासी परिवार करीब 20 साल से पानीपत में रह रहा है। परिवार में महिला, उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। पति की दो साल पहले बीमारी से मौत हो चुकी है।

शादी समारोह में हुई थी दोनों की मुलाकात
महिला के दो जेठ पैतृक गांव में रहते हैं। नवंबर-2024 में गांव में हुए शादी समारोह में महिला व उसकी 17 वर्षीय बेटी शामिल हुई थी। वहां बेटी की मुलाकात ताऊ के बेटे से हुई। दिसंबर के पहले सप्ताह में ताऊ का बेटा पानीपत आया और चाची के घर तीन दिन रहकर चला गया। दो दिन बाद बेटी घर से लापता हो गई।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

ताऊ का बेटा और बेटी कानपुर में रहने लगे। ताऊ-ताई ने भी गांव छोड़ दिया और बेटे के साथ रहने लगे। होली के दिन किशोरी ने मां को फोन किया और ताऊ के लड़के के साथ रहने की बात बताई। कहा कि यहां उसके साथ मारपीट की जाती है।

महिला ने पानीपत के पुराना औद्योगिक थाना क्षेत्र में शिकायत देकर बेटी की बरामदगी की मांग की। पुलिस ने पांच दिन पहले लड़की को बरामद कर स्वजन को सौंपा और लड़के को जेल भेज दिया। डॉ. मुकेश आर्य के मुताबिक सोमवार को किशोरी की काउंसिलिंग की तो उसने स्वयं को सवा दो महीने की गर्भवती बताया। हालांकि, किशोरी ने गर्भपात कराने में मदद मांगी है। जल्द ही सिविल सर्जन से राय लेने के बाद इसके बारे में फैसला लिया जाएगा।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

About the Author