Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार में फॉर्च्यूनर सवार बदमाशों ने युवकों पर बरसाई गोलियां, आई20 कार भी तोड़ी

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार की रात एक फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाशों ने आई20 कार में सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों ...

Haryana Crime News: हरियाणा के हिसार से बड़ी खबर आ रही है। यहां मंगलवार की रात एक फॉर्च्यूनर कार में सवार बदमाशों ने आई20 कार में सवार दो युवकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि युवकों ने खेतों में भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान बदमाशों ने उनकी गाड़ी में बदमाशों ने तोड़ फोड़ की। फिलहाल, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को मौके से गोली का एक खोल भी मिला है।

जानकारी के मुताबिक, यह मामला अग्रोहा क्षेत्र का है। यहां गांव कुलेरी का निवासी रविंद्र (27) और राजस्थान के डूंगराना निवासी विकास दोनों अपनी आई20 कार में जा रहे थे। इसी दौरान एक बिना नंबर की फॉर्च्यूनर कार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार में सवार लोग बार-बार उनकी गाड़ी को ओवरटेक करने की कोशिश करने लगे। ऐसे में आई20 कार चालकों ने खतरे को भांपते हुए अपनी कार कुलेरी गांव की तरफ मोड़ ली। आरोप है कि हमलावरों ने वहां भी उनका पीछा किया।

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

अपनी जान बचाने के लिए कार चालक रविंद्र गली-गली से होते हुए साबरवास गांव की ओर भागा। लेकिन, यहां उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह एक मकान से जा टकराई। जैसे ही गाड़ी बंद हुई तो दोनों युवक खेतों की तरफ भाग निकले।

आरोप है कि फॉर्च्यूनर कार से उतरे 7-8 हमलावरों ने उन पर दो फायर किए। गनीमत यह रही कि किसी भी गोली नहीं लगी। बाद में हमलावरों ने खेतों में दोनों की तलाश की। जब बदमाशों को रविंद्र और विकास नहीं मिले तो उन्होंने आई20 कार को डंडों और ईंटों से बुरी तरह से तोड़ दिया। इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। फिलहाल, पुलिस को बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं मिल सका है।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

About the Author