Haryana Chirag Yojana 2025: हरियाणा में चिराग योजना के तहत इस दिन से शुरू होंगे एडमिशन, जानें पूरा प्रोसेस

Haryana Chirag Yojana 2025: हरियाणा के निजी स्कूलों में गरीब बच्चों के दाखिले के लिए चल रही चिराग योजना के तहत आज यानी सोमवार से प्रक्रिया शुरू हो गई है। शिक्षा निदेशालय की ओर से इसका पूरा शेडयूल भी जारी कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, मान्यता प्राप्त व अन्य निजी स्कूल, जो भी इस योजना के तहत छात्रों को दाखिला देना चाहते हैं, वे सोमवार यानी 24 फरवरी से लेकर 7 मार्च तक पोर्टल पर अपनी सहमति दे सकते हैं।
इसके बाद 15 मार्च से स्कूल प्रबंधन नोटिस पर कक्षा वाइज सीटों का विवरण प्रदर्शित करेंगे। विधार्थी 15 मार्च से लेकर 31 मार्च तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं एक अप्रैल से 5 अप्रैल तक ड्रा निकाला जाएगा और फिर 15 अप्रैल तक दाखिलें होंगे।
क्या है हरियाणा सरकार की चिराग योजना
बता दें कि इस योजना का प्रमुख उद्देश्य हरियाणा के गरीब परिवार के बच्चों को निजी विद्यालयों में फ्री शिक्षा प्रदान कराना है। प्रदेश सरकार चिराग योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के बच्चों को निजी स्कूलों में मुफ्त शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा देती है।