Haryana: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला में सीईटी की परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के लिए रात्रि ठहराव व खानपान का निशुल्क बंदोबस्त

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जाट संस्था के प्रधान कृष्ण श्योकद ने की। बैठक में सभी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया ...

Haryana News: अंतरराष्ट्रीय जाट धर्मशाला कुरुक्षेत्र में एक बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जाट संस्था के प्रधान कृष्ण श्योकद ने की। बैठक में सभी कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए संस्था के मीडिया कोऑर्डिनेटर गुरदीप तंवर ने बताया की आगामी 26 व 27 जुलाई को होने वाले होने वाली सीईटी की परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थियों के लिए जाट धर्मशाला में रात्रि ठहराव व खानपान का निशुल्क बंदोबस्त करने का निर्णय लिया गया।

उन्होंने बताया कि इस दिन पूरे हरियाणा से परीक्षार्थी अपने-अपने केंद्र में परीक्षा देने के लिए पहुंचेंगे। ऐसे में कुरुक्षेत्र जिले में आने वाले सभी प्रकार साथियों से अनुरोध है कि वह जब चाहे धर्मशाला में आकर रुक सकते हैं वह उनके लिए जलपान व खान पीने का व्यापक तौर पर बंदोबस्त किया गया है। ताकि यहां आने वाले किसी भी परीक्षार्थी को रहने व खाने की दिक्कत ना हो। वह अपनी परीक्षा आराम से दे सके।

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने बताया कि इस प्रकार के सामाजिक कार्यों के लिए जाट धर्मशाला सदैव तत्पर रहती है। अंतर्राष्ट्रीय जाट धर्मशाला के प्रधान डॉ कृष्ण श्योकंद ने हरियाणा भर की सभी जाट संस्थाओं से अनुरोध किया कि वह भी अपने-अपने स्तर पर शहर में आने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए रहने में खाने-पीने का बंदोबस्त करें, ताकि हम सामाजिक समरसता का एक उदाहरण पेश कर सकें।

इस अवसर पर संस्था के प्रधान कृष्ण श्योकंद, बनी सिंह ढुल, होशियार बारवा, हरकेश साहरण, नरेंदर नैन पूर्व प्रधान, कर्मबीर सरपंच घराडसी, पूर्व सरपंच टेकचंद बारना, पूर्व प्रधान सुरेंदर अम्बरसर, राजेंद्र हथीरा, जसवंत कोलेखा, कुलदीप हथीरा आदि सदस्य मौजूद रहे।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

About the Author