Rewari Crime: जिला जेल से फरार हुए 2 बंदी, पुलिस की तत्परता से दोनों काबू

Rewari Crime: रेवाड़ी जिला जेल से शुक्रवार को 2 बंदी फरार हो गए, इस मामले में पुलिस ने भले फरार दोनों बंदियों को काबू कर लिया है. लेकिन इस मामले के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो ...

Rewari Crime: रेवाड़ी जिला जेल से शुक्रवार को 2 बंदी फरार हो गए, इस मामले में पुलिस ने भले फरार दोनों बंदियों को काबू कर लिया है. लेकिन इस मामले के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए है, क्योंकि जिला जेल को हाईटेक जेल कहा जा रहा था, लेकिन हाईटेक होने के बावजूद किस कदर दोनों बंदी फरार हो गए ये हैरान करने वाली बात है.

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

जानकारी के मुताबिक़ जेल में बंदियों की रूटीन गिनती की गई, तब पता चला की 2 बंदी कम है, जांच करने पर पता चला कि यूपी के रामपुर का 22 वर्षीय फैजान और इटावा का 21 वर्षीय जाहिद जेल से गायब हैं। इसके बाद पूरे जेल में दोनों को तलाशा गया, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद जेल कर्मी ने सदर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इस मामले में पुलिस ने तुरंत टीमें गठित की और दोनों फरार आरोपियों को काबू कर लिया गया है.

Rewari News: Minister Ranbir Gangwa said—the Leader of the Opposition should uphold the dignity of the constitutional office.
Rewari News: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- विपक्ष के नेता को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए

बता दें कि दोनों आरोपी ऑनलाइन ठगी के मामले में जेल में बंद थे। जो शुक्रवार को भाग निकले, ऐसे में पुलिस जाँच के बाद ही साफ़ हो पायेगा, कि कैसे दोनों बंदियों ने जेल से भागने की योजना बनाई और कैसे दोनों फरार हो गए, सवाल ये भी है कि क्या किसी ने इनकी मदद भी की ?

Rewari News: Cyber ​​fraud of ₹1.35 lakh under the guise of 'work from home'
Rewari News: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ₹1.35 लाख की साइबर ठगी, एक और आरोपी गिरफ्तार

About the Author