Rewari News: DC का आदेश – Invest Haryana Portal पर 45 दिन से ज्यादा लंबित न रहें आवेदन

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए कारगर योजनाएं लागू की हुई हैं। सरकार के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर किसी विभाग से संबंधित आवेदन 45 दिन से अधिक समय तक लंबित ...

Rewari News: डीसी अभिषेक मीणा ने कहा है कि हरियाणा सरकार ने औद्योगिक विकास के लिए कारगर योजनाएं लागू की हुई हैं। सरकार के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर किसी विभाग से संबंधित आवेदन 45 दिन से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए।

डीसी अभिषेक मीणा शुक्रवार को लघु सचिवालय सभागार में उद्योग विभाग की 42 वीं त्रैमासिक शिकायत निवारण बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक मई, 2025 से अब तक हरियाणा उद्योग प्रोत्साहन केंद्र HEPC के इन्वेस्ट हरियाणा पोर्टल पर प्राप्त हुए 1317 आवेदन अब तक स्वीकृत किए जा चुके हैं।

Operation Track Down: Arms supplier arrested after police encounter; 11 serious cases registered.
Operation Track Down: पुलिस मुठभेड़ के बाद हथियार सप्लायर गिरफ्तार, 11 संगीन मामले दर्ज

उन्होंने बताया कि 321 मामलों को विभिन्न कारणों से मंजूरी नहीं मिली। कृभको इन्फ्रास्ट्रक्चर लि. के एक आवेदन में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से एक मामला लंबित है। जिस पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के SDO दीपक वर्मा ने बताया कि तकनीकी कारणों से यह समस्या बनी हुई है, जिसका जल्दी ही निवारण करवा दिया जाएगा।

डीसी अभिषेक मीणा ने उद्योग विभाग के पोर्टल पर आई शिकायतों की समीक्षा करते हुए कहा कि विगत तीन माह में सात शिकायतें प्राप्त हुई थी, जिनका निपटारा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग जल्दी से जल्दी इन शिकायतों का समाधान करना सुनिश्चित करें।

Rewari Crime News: Major verdict by POCSO court: Life imprisonment for father and mother.
Rewari Crime News: POCSO कोर्ट का बड़ा फैसला, पिता और मां को आजीवन कारावास

About the Author