Rewari Crime News: बावल IMT में 11 लाख का प्लास्टिक दाना कबाड़ी को बेचने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

Rewari Crime News: थाना कसौला पुलिस ने बावल IMT की एक कंपनी का लगभग 11 लाख रुपये का प्लास्टिक दाना कबाड़ी को बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांचकर्ता ने बताया की गत 23 मार्च को ...

Rewari Crime News: थाना कसौला पुलिस ने बावल IMT की एक कंपनी का लगभग 11 लाख रुपये का प्लास्टिक दाना कबाड़ी को बेचने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांचकर्ता ने बताया की गत 23 मार्च को IMT बावल एक कंपनी के एचआर मैनेजर अंकुर ने अपनी शिकायत में बताया था कि उनकी कंपनी में गत 13 मार्च को प्लास्टिक दाना आया था। प्लास्टिक दाना कंपोनेंट बनाने के लिए दूसरी कंपनी के लिए भेजा गया था। जिस गाड़ी में प्लास्टिक दाना भेजा गया, उसे चालक प्रवीन चला रहा था।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

18 मार्च को उसे पता चला कि प्लास्टिक दाना दूसरी कंपनी में पहुंचा ही नहीं। पूछताछ के दौरान पता चला की कंपनी के ही कर्मचारी उपकार के कहने पर प्लास्टिक दाना पुनीत नाम के कबाड़ी को बेच दिया गया। इस कार्य में पंकज नाम के युवक भी भूमिका भी रही है। जिस पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना कसौला में दर्ज करके जांच शुरू की थी।

जो जांच के बाद पुलिस ने मंगलवार को मामले में संलिप्त दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत मे पेश करके आरोपी श्यामसुंदर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा आरोपी प्रवीन कुमार को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया हैं। पुलिस द्वारा इस मामले में संलिप्त अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी भी जल्द की जायगी।

Rewari News: Minister Ranbir Gangwa said—the Leader of the Opposition should uphold the dignity of the constitutional office.
Rewari News: मंत्री रणबीर गंगवा बोले- विपक्ष के नेता को संवैधानिक पद की गरिमा बनाए रखनी चाहिए

About the Author