Rewari News: मंडियों में रबी फसल खरीद शुरू, MSP तय – गेट पास के लिए नए मापदंड लागू

Rewari News: हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है, जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है। डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी ...

Rewari News: हरियाणा सरकार द्वारा मंडियों में रबी फसल खरीद को लेकर मापदंड निर्धारित किए है, जिसके तहत मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य की गई है।
डीसी अभिषेक मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि अनाज मंडियों में रबी फसल की खरीद के लिए किसानों का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। इसी के साथ सरकार ने मंडियों में गेट पास फोटो सत्यापन के लिए वाहन की फ्रंट नंबर प्लेट अनिवार्य है। इसके साथ-साथ गेट पास के लिए किसान का बायोमेट्रिक सत्यापन भी आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा गेहूं 2585 रुपए प्रति क्विंटल और सरसों 6200 रुपए प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) निर्धारित किया गया है।
डीसी अभिषेक मीणा ने बताया कि निर्धारित मापदंडों के अनुसार मंडियों में फसल खरीद कार्य के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए है। साथ ही मापने वाले उपकरणों (मॉइस्चर मीटर) की उपलब्धता, बारदाने की व्यवस्था सहित लिफ्टिंग कार्य भी सुचारू रूप से करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने किसानों से भी आह्वान किया कि वे मंडियों में अपनी फसलों की उपज को सुखाकर लाएं, ताकि फसल बेचने में किसी भी किसान को परेशानी न हो पाए।

Manisha Mittal Murder :Had already expressed apprehension about a threat to life.
Manisha Mittal Murder : पहले ही जताया था जान का खतरा, वायरल वीडियो के बाद पुलिस पर उठे सवाल
About the Author