Rewari Mandi News: MSP से ज्यादा मिल रहा सरसों का भाव, किसान प्राइवेट में बेच रहे फसल

Rewari Mandi News: रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद आज शनिवार से शुरू हो चुकी है। हालांकि आज पहले दिन किसी एक किसान ने भी MSP पर सरसों बेचने के लिए टोकन नही लिया, क्योंकि मंडी का प्राइवेट ...

Rewari Mandi News: रेवाड़ी अनाज मंडी में सरसों की सरकारी खरीद आज शनिवार से शुरू हो चुकी है। हालांकि आज पहले दिन किसी एक किसान ने भी MSP पर सरसों बेचने के लिए टोकन नही लिया, क्योंकि मंडी का प्राइवेट भाव MSP से ज्यादा है और किसान प्राइवेट में ही अपनी सरसों को बेच रहे हैं.

बता दें कि सरसों की MSP सरकार ने 6200 रूपए निर्धारित की है. सरकारी एजेंसी सरसों की नमी और गुणवत्ता की जाँच करने के बाद इस रेट पर सरसों खरीद करती है, लेकिन किसानों को प्राइवेट भाव ही 6800 रूपए तक मिल रहा है, जिस सरसों में नमी या गुणवत्ता की कमी है वो सरसों भी करीबन 6000 से 6200 प्रति किवंटल के भाव में बिक रही है.

rewari police news
कैब बुक करके की थी वारदात, चढ़े रेवाड़ी पुलिस के हत्थे !

जानकारी के मुताबिक मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर जिले के 57744 किसानों ने 177789 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया हुआ है। सरकारी खरीद शुरू होने से पहले अब तक प्राइवेट खरीददार करीब 65 हजार क्विंटल सरसों की खरीद कर चुके हैं। जो पिछले साल के मुकाबले करीबन दुगनी है.

मार्केटिंग कमेटी के सचिव ने कहा कि प्राइवेट भाव ज्यादा है इसलिए आज सरकारी खरीद शुरू होने के बावजूद किसी भी किसान की ई खरीद पोर्टल पर एंट्री नहीं हुई. हालाँकि प्राइवेट आढती को बेचने के लिए गेट पास बड़ी मात्रा में काटे गए है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से गेंहू की भी सरकारी खरीद शुरू हो जायेगी, गेंहू का एमएसपी 2585 रूपए प्रति किवंटल निर्धारित किया गया है. साथ ही किसानों के लिए उचित व्यवस्था पहले से कर ली गई है.

rewari news
युवक की हत्या कर फ़ार्म हाउस में दफनाने के मामले में पुलिस का खुलासा !

About the Author