Mobile Lost? तुरंत करें ये 5 काम वरना हो सकता है बड़ा नुकसान – रेवाड़ी पुलिस की चेतावनी

Mobile Lost: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS ने आमजन को सतर्क करते हुए बताया कि मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाओं के बाद साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज ...

Mobile Lost: पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी हेमेंद्र कुमार मीणा, IPS ने आमजन को सतर्क करते हुए बताया कि मोबाइल फोन के गुम या चोरी होने की घटनाओं के बाद साइबर फ्रॉड के मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। आज के समय में मोबाइल फोन केवल कॉल करने का माध्यम नहीं, बल्कि बैंकिंग, सोशल मीडिया, ईमेल, यूपीआई और अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं का केंद्र बन चुका है। ऐसे में फोन गलत हाथों में जाने पर व्यक्ति को गंभीर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

उन्होंने बताया कि यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हो जाता है, तो साइबर अपराधी उसमें मौजूद सिम कार्ड, बैंकिंग ऐप्स, ईमेल, सोशल मीडिया अकाउंट्स और सेव किए गए पासवर्ड का दुरुपयोग कर सकते हैं। कई मामलों में ठग ओटीपी प्राप्त कर बैंक खातों से पैसे निकाल लेते हैं या सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जान-पहचान वालों से पैसे मांगते हैं।

फोन गुम होते ही तुरंत करें ये जरूरी काम

Cyber Fraud Alert:Chardham Yatra 2026: Don't fall prey to the lure of cheap bookings.
Cyber Fraud Alert: चारधाम यात्रा 2026, सस्ती बुकिंग के लालच में न फंसें, पुलिस ने दी चेतावनी

तुरंत अपने मोबाइल नंबर को ब्लॉक कराने के लिए संबंधित टेलीकॉम कंपनी से संपर्क करें। अपने बैंक खातों, यूपीआई ऐप्स (जैसे PhonePe, Google Pay, Paytm) को अस्थायी रूप से ब्लॉक या लॉगआउट करवाएं। ईमेल, सोशल मीडिया व अन्य महत्वपूर्ण अकाउंट्स के पासवर्ड तुरंत बदलें। “Find My Device” या “Find My iPhone” जैसी सुविधा से फोन को ट्रैक या डेटा रिमोटली डिलीट करें। नजदीकी पुलिस स्टेशन में फोन गुम/चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाएं।

ऐसे रखें आगे के लिए सावधानी

मोबाइल में स्क्रीन लॉक (PIN, पासवर्ड या फिंगरप्रिंट) अवश्य लगाएं। बैंकिंग ऐप्स में अतिरिक्त सुरक्षा (MPIN/बायोमेट्रिक) सक्रिय रखें। फोन में महत्वपूर्ण डाटा को एन्क्रिप्ट करके रखें। अनजान ऐप्स डाउनलोड करने से बचें और केवल आधिकारिक ऐप स्टोर का ही उपयोग करें। समय-समय पर अपने डेटा का बैकअप लेते रहें।

Rewari News: Prostitution racket busted under the guise of a spa centre, assistant manager arrested
Rewari News: स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, सहायक मैनेजर गिरफ्तार

साइबर फ्रॉड होने पर तुरंत करें यह कार्य

राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत कॉल करें। www.cybercrime.gov.in पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें। अपने बैंक/वित्तीय संस्थान को तुरंत सूचित करें।

अंत में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने कहा कि “मोबाइल फोन के गुम होने को हल्के में न लें। थोड़ी सी देरी आपके लिए बड़ा आर्थिक नुकसान बन सकती है। सतर्क रहें, तुरंत कार्रवाई करें और अपनी डिजिटल सुरक्षा को प्राथमिकता दें।”

Matrimonial Scam Warning: Avoid fraud in the name of registration and meeting fees
Matrimonial Scam Warning: रजिस्ट्रेशन और मीटिंग फीस के नाम पर ठगी से बचें ,फर्जी मैट्रिमोनियल गैंग सक्रिय

About the Author