Family ID Income Update: हरियाणा में अब फैमिली आईडी की घर घर जाकर वेरिफिकेशन होगी। इसको लेकर नूंह जिला प्रशासन ने नोटिस जारी किया है। जिला प्रशासन की तरफ से अब घर घर जाकर इनकम की वेरिफिकेशन करने के आदेश जारी किये गए हैं।
दरअसल हरियाणा के कई इलाकों में फैमिली आईडी में इनकम को लेकर कई शिकायतें मिल रही थी। जिसके बाद जिला प्रशासन ने अब घर घर जाकर इनकम वेरिफिकेशन के आदेश जारी किये हैं।









