Haryana CET 2025: हरियाणा सीईटी रजिस्ट्रेशन में युवाओं को नहीं होगी परेशानी, ठीक हुई OTP की दिक्कत

Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी में अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन में आ रही OTP की समस्या को HSSC ने ठीक कर दिया है। रात 11.59 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने ओटीपी को लेकर शिकायत की थी। इसके बाद ...

Haryana CET 2025: हरियाणा में सीईटी में अभ्यर्थियों को रजिस्ट्रेशन में आ रही OTP की समस्या को HSSC ने ठीक कर दिया है। रात 11.59 बजे रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही अभ्यर्थियों ने ओटीपी को लेकर शिकायत की थी।

इसके बाद आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह ने कहा ”काफी अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त मैसेज द्वारा यह संज्ञान में आया था कि सीईटी 2025 रजिस्ट्रेशन के दौरान अभ्यर्थियों को ईमेल पर ओटीपी नहीं प्राप्त हो रहा है, जिस पर आयोग द्वारा जांच कर उसे सही कर दिया गया, अभ्यर्थी ओटीपी न प्राप्त होने पर अपने ईमेल का स्पैम फोल्डर जरूर चेक करें।”

Haryana Sarkari Yojana: Good news for women, Government's new scheme launched.
Haryana Sarkari Yojana: महिलाओं के लिए खुशखबरी, सरकार की नई योजना शुरू, पढ़ें विस्तार से

बुधवार रात 11.59 पर पोर्टल खुलते ही गुरुवार सुबह 10 बजे तक पोर्टल पर 1 लाख 54 हजार 293 युवा आवेदन कर सकते हैं। इसी संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। ऐसे में माना जा रहा है कि पहले ही दिन रजिस्ट्रेशन की संख्या 2 लाख से ज्यादा हो सकती है।

वहीं सीईटी के लिए दूसरे प्रदेश के युवा भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। लेकिन इन युवाओं तो रिजर्वेशन का लाभ नहीं मिलेगा। इसमें रिजर्वेशन का लाभ सिर्फ हरियाणा के डोमिसाइल वाले युवाओं को ही मिलेगा।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

HSSC ने एक हेल्पलाइन नंबर 9063493990 भी जारी किया है। आयोग के चेयरमैन ने कहा कि परीक्षा के रजिस्ट्रेशन से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी लेनी हो तो इस नंबर पर कॉल कर सकते हैं।

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

About the Author