Haryana: हरियाणा में बीजेपी विधायक के भाई और पार्टी नेता पर दुष्कर्म का आरोप, महिला ने दर्ज करवाई शिकायत

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और पार्टी नेता जगदीश भाटिया पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ...

Haryana News: हरियाणा के हांसी से बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीजेपी विधायक विनोद भयाना के भाई महेंद्र भयाना और पार्टी नेता जगदीश भाटिया पर एक महिला ने दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मेडिकल जांच करवाई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

पीड़िता के अनुसार, यह घटना 2019 के विधानसभा चुनावों से ठीक पहले की है। उसका कहना है कि विधायक विनोद भयाना के क्षेत्र में भाटिया कुटिया के पास एक कार्यक्रम चल रहा था, तभी बीजेपी नेता जगदीश भाटिया ने उसे मिठाई लेने के बहाने दुकान पर बुलाया, जहां महेंद्र भयाना पहले से मौजूद था। महिला का आरोप है कि वहां दोनों ने मिलकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया।

NEET Re-Exam News: Free bus travel for candidates: Know the rules.
NEET Re-Exam News: अभ्यर्थियों के लिए फ्री बस यात्रा, जानें क्या है नियम

महिला ने आरोप लगाया है कि जब उसने इस घटना के खिलाफ आवाज उठाई तो राजनीतिक प्रभावशाली लोगों द्वारा उसे धमकाया गया। उससे कहा गया कि वह शिकायत वापस ले ले, वरना बच्चों की जान को खतरा हो सकता है। पीड़िता के अनुसार, उसने विधायक विनोद भयाना से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

उधर, विधायक विनोद भयाना ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि उन्हें और उनके परिवार को बदनाम करने की साजिश की जा रही है। भयाना ने भरोसा जताया कि जांच में सच्चाई सामने आ जाएगी।

Haryana News :Flights to Jammu and Ahmedabad will also start soon from Hisar Airport.
Haryana News: हिसार एयरपोर्ट से जल्द जम्मू और अहमदाबाद के लिए भी उड़ानें शुरू होंगी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से गंभीरता से जांच की जा रही है।

SUPVA students shine at MIFF 2026: Special screenings of three films and a documentary to be held in Mumbai.
MIFF 2026 में चमके सुपवा के छात्र: मुंबई में होगी 3 फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री की विशेष स्क्रीनिंग
About the Author