ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नोटियाल ने रेवाड़ी एनसीसी शाखा का किया दौरा

LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी रेवाड़ी: ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नोटियाल ने गत सायं 8-हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नोटियाल ने एनसीसी कार्यालय के ...

ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर नोटियाल ने रेवाड़ी एनसीसी शाखा का किया दौरा

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

रेवाड़ी: ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नोटियाल ने गत सायं 8-हरियाणा बटालियन एनसीसी रेवाड़ी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कमांडर ब्रिगेडियर रोहित नोटियाल ने एनसीसी कार्यालय के रिकार्ड की जांच की तथा कार्य संतोषजनक पाएं जाने पर बधाई दी। उन्होंने एनसीसी कैडेट्स से मुलाकात की व उनके द्वारा किये गए कार्यों व उनकी मेहनत की प्रशंसा की।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

  कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संजय राजैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस निरीक्षण के दौरान ब्रिगेडियर रोहित नोटियाल ने यूनिट में तैनात सभी जेसीओ, एनसीसी, सिविल स्टाफ व विभिन्न यूनिटों से आए एएनओ व सीटीओ से मुलाकात कर उनका हौंसला बढ़ाया।
  इस अवसर पर डिप्टी कमांडर ग्रुप हेडक्वार्टर रोहतक कर्नल ए शर्मा, प्रशासनिक ऑफिसर 8 हरियाणा बटालियन एनसीसी कर्नल सुरेंद्र सिंह यादव, सूबेदार मेजर सुशील कुमार एव समस्त यूनिट के स्टाफ उपस्थित रहे।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author