सरकार व प्रशासन नकल रहित व पारदर्शी परीक्षाएं करवाने के लिए सजग एवं सतर्क : डीसी

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को मसानी व अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में परीक्षाओं का आयोजन ...

डीसी यशेन्द्र सिंह ने बुधवार को मसानी व अन्य परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षार्थियों के लिए किए गए प्रबंधों का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि रेवाड़ी जिला में परीक्षाओं का आयोजन नकल रहित तरीके से कराने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि सभी केंद्र अधीक्षक परीक्षा केंद्रों पर पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करें ताकि परीक्षार्थी शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा दे सकें।
 

जिला में 62 परीक्षा केंद्रों पर हो रही हैं दसवीं व बारहवीं की परीक्षाएं :

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

डीसी ने कहा कि जिला रेवाड़ी में बोर्ड परीक्षाओं के लिए कुल 62 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। साथ ही नकल पर अंकुश लगाने के लिए फ्लाइंग टीम का भी गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि आगामी 27 अप्रैल तक चलने वाली इन बोर्ड परीक्षाओं की समय अवधि के दौरान परीक्षा केंद्र की 200 मीटर परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।

नकल रहित परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए परीक्षा केन्द्र का निरीक्षण करते डीसी यशेन्द्र सिंह।

डीसी ने कहा कि किसी भी रूप से नकल न हो इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में वे स्वयं, एडीसी, संबंधित एसडीएम सहित बोर्ड की ओर से गठित उडऩदस्ते नकल रहित परीक्षाओं के संचालन में हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

httpsrewariupdate.comstaticc1eclient94720uploadeda10425773abe5939b417211bc7effd9a

 

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author