जिला रेवाड़ी में कड़ी सुरक्षा से नकल रहित हुई एचटेट लेवल-3 की परीक्षा

जिला रेवाड़ी में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (HTET)  के लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा से नकल रहित संपन्न हुई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा ...

जिला रेवाड़ी में कड़ी सुरक्षा से नकल रहित हुई एचटेट लेवल-3 की परीक्षा

जिला रेवाड़ी में बनाए गए विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2021 (HTET)  के लेवल-3 (PGT) की परीक्षा शनिवार को कड़ी सुरक्षा से नकल रहित संपन्न हुई। डीसी यशेन्द्र सिंह ने बताया कि परीक्षा के दौरान हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से जारी की गई हिदायतों व कोविड-19 नियमों की पूर्ण रूप से पालना करते हुए कड़ी जांच और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद ही परीक्षार्थियों को सेंटर हॉल में प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के अलावा प्रशासन के अधिकारी भी तैनात रहे। जिला में सीईओ जिला परिषद जयदीप कुमार ओवरऑल इंचार्ज रहे।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन शांतिपूर्वक व पारदर्शी परीक्षाएं आयोजित करवाने के लिए सजग है। कई लेवल पर जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया और उन्हें कोई भी सामान साथ ले जाने की छूट नहीं दी गई। उन्होंने बताया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के दृष्टिगत वीडियोग्राफी, बॉयोमैट्रिक और सीसीटीवी आदि की पूर्ण व्यवस्थाएं की गई हैं।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

 

रविवार को दो सत्रों में होगी परीक्षा :

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

डीसी ने बताया कि 19 दिसंबर, रविवार को दो चरणों में एचटेट(HTET) परीक्षा होगी। इसके लिए भी जिला प्रशासन की ओर से पुख्ता व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने बताया कि 19 दिसंबर को पहले चरण में लेवल-2 (TGT) की परीक्षा सुबह 10 से 12:30 बजे तक तथा दूसरे चरण में लेवल-1 (PRT) की परीक्षा सांय 3 से 5:30 बजे तक आयोजित होंगी।

About the Author