D.El.Ed Exam: नूंह जिले मे डी.एल.एड. की परीक्षाएं 14 अगस्त से होंगी शुरू

D.El.Ed Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( HBSE ) से संबद्ध डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की जिला नूंह में परीक्षाएं 14 अगस्त, 2023 से पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित करवाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शेष जिलों में ...

D.El.Ed Exam: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ( HBSE ) से संबद्ध डी.एल.एड. (नियमित/रि-अपीयर/मर्सी चांस) की जिला नूंह में परीक्षाएं 14 अगस्त, 2023 से पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार संचालित करवाने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश के शेष जिलों में ये परीक्षाएं 10 अगस्त से आरम्भ हो चुकी हैं।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि जिला नूंह में धारा-144 व परिस्थितियां सामान्य न होने के कारण पहले ये परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। अब जिला नूंह में परिस्थितियां सामान्य होने के चलते शिक्षा बोर्ड द्वारा डी.एल.एड. की परीक्षाएं पूर्व निर्धारित तिथि पत्र अनुसार 14 अगस्त, 2023 से संचालित करवाई जाएंगी।

bawal viral video police
बावल की वायरल वीडियो की पुलिस ने बताई सच्चाई !

सभी सम्बन्धित छात्र-अध्यापक तिथि पत्र अनुसार परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें तथा नवीनतम जानकारी हेतु बोर्ड की अधिकारिक वेबसाईट www.bseh.org.in पर विजिट करें।

 

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

About the Author