Credit Card: 1 जून से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से जुड़े ये नियम, जान लें वरना…

Credit Card: मई का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जून का महीना शुरु होते ही कई बड़ी बदलाव होने जा रहै हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की ...

Credit Card: मई का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बचे हैं। जून का महीना शुरु होते ही कई बड़ी बदलाव होने जा रहै हैं। अगर आप भी क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए काम की खबर है। 1 जून से क्रेडिट कार्ड से जुड़े कई नियम बदलने वाले हैं।

बैंक ने ऑटो डेबिट, यूटिलिटी बिल पेमेंट और इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन जैसी सेवाओं से जुड़ी कई शर्तों में बदलाव किया है जिसका सीधा असर कार्डधारकों पर होने वाला है।

Namo Bharat RRTS now extended to Behror! Rao Inderjit's major announcement | Haryana and Rajasthan to benefit.
नमो भारत RRTS अब बहरोड़ तक, राव इंद्रजीत का बड़ा ऐलान , हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा फायदा

ऑटो-डेबिट फेल होने पर शुल्क
अगर आपके क्रेडिट कार्ड की ऑटो-डेबिट पेमेंट फेल हो जाती है, तो अब 2 प्रतिशत तक का पेनल्टी चार्ज लगाया जाएगा। कोटक महिंद्रा बैंक के इस नियम के बाद अब समय पर भुगतान सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण हो गया है। वरना ग्राहकों को अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा।

कुछ कार्डों को छोड़कर, हर स्टेटमेंट साइकिल में तय सीमा से ज्यादा यूटिलिटी बिल (बिजली, पानी, गैस) का भुगतान करने पर 1% चार्ज लगेगा।

Rewari News: Online applications have started for the regularization of houses built on *Shamlat* (common village) land before March 31, 2004.
Rewari News: शामलात भूमि पर 31 मार्च 2004 से पहले बने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू

ईंधन खर्च पर अतिरिक्त चार्ज
अगर ग्राहक एक तय सीमा से ज्यादा ईंधन पर खर्च करते हैं तो उन्हें एक फीसदी शुल्क का भुगतान करना होगा। इंडियन ऑयल कोटक कार्ड और अन्य प्रीमियम कार्ड पर शुल्क लागू नहीं होगा।

इस फीस से बचने के लिए ग्राहकों को अपने खर्च की सीमा पर नजर रखनी होगी नहीं तो उन्हें अतिरिक्त शुल्क का भुगतान करना पड़ सकता है। इंटरनेशनल ट्रांजेक्शन में DCC सर्विस के इस्तेमाल पर अतिरिक्त शुल्क लागू होगा। शिक्षा से संबंधित भुगतानों पर भी नए शुल्क लागू होंगे, जिसके विवरण बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।

Train Cancelled News: Several trains, including the Jodhpur-Hadapsar service, cancelled due to landslides; routes of these trains diverted.
Train Cancelled News: भूस्खलन के कारण जोधपुर-हडपसर समेत कई ट्रेनें रद्द, इन ट्रेनों का बदला रूट

 

About the Author