कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई है। हादसा बनीपुर चौक पर ट्रक के बाइक को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। दोनों मृतक रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मृतका का कांस्टेबल भर्ती का ...

कांस्टेबल भर्ती का पेपर देने जा रहे दंपति की सड़क दुर्घटना में मौत

दिल्ली-जयपुर हाईवे पर हुए सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई है। हादसा बनीपुर चौक पर ट्रक के बाइक को पीछे से टक्कर मारने से हुआ। दोनों मृतक रेवाड़ी रेलवे स्टेशन जा रहे थे। मृतका का कांस्टेबल भर्ती का पेपर था। कसौला थाना पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

रेवाड़ी से लगते राजस्थान के गांव नरवास निवासी 23 साल की सपना अपने पति 24 साल के नवीन और 4 महीने के बेटे के साथ बाइक पर मायके में बावल के गांव लालपुर पहुंची थी। सपना का रविवार को यमुनानगर में हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल की भर्ती का पेपर था। उन्होंने बेटे को मायके में छोड़ा और पेपर देने निकले। सपना ने हरियाणा पुलिस महिला कांस्टेबल का फार्म भरा था, जिसका एग्जाम सेंटर यमुनानगर आया था। दोनों को शनिवार रात 12 बजे ट्रेन पकड़नी थी, लेकिन इससे पहले ही हादसा हो गया। नवीन अपने मां-बाप का इकलौता बेटा था।

शनिवार रात को जब वे यमुनानगर जाने के लिए रेवाड़ी रेलवे स्टेशन के लिए चले तो दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बनीपुर चौक के पास उनकी बाइक को पीछे से आ रहे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। रात में हुए इस हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

About the Author