कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन शनिवार को 53 कोविड पॉजिटिव हुए ठीक, 73 नए पॉजिटिव मिले

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 91464 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7757 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7001 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब ...

जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 91464 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 7757 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 7001 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 37 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 719 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 83199 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 508 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।
जिलाभर में 3 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 719 एक्टिव केस हैं, इनमें 38 विभिन्न अस्पतालों में व तीन जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 678 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को जिले से संबंधित 73 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 35 रेवाड़ी शहर, 5 ढाणी कोलाना, 4-4 बलवाड़ी, जाटूसाना, खालेटा 3-3 मायन, निमोठ, 2-2 करनावास व जैनाबाद, एक-एक अहरोद, भुरथला, गामड़ी, डीसी ऑफिस, गुगोढ, कनहोरी, चिमनावास, पुंसिका, नेहरुगढ़, जाहिदपुर व बीकानेर से संबंधित हैं। शनिवार को जिले से संबंधित 53 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 21 रेवाड़ी शहर, 5 धारूहेड़ा, 3 पाड़ला, 2-2 जैनाबाद, कोसली, बासदुधा तथा एक-एक केस असदपुर, भाकली, चांदनवास, चौकी न-1, गोलियाका, कान्हड़वास, मामडिया ठठेर, मनेठी, मीरपुर, आकेड़ा, राजपुरा, गुरावड़ा, सोहना, हासाका, पचगांव, सीहा, आसियाकी व भूरथला से संबंधित हैं।
जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करे।

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author