Corona Update : आज 76 नए मरीज मिले , 107 मरीज ठीक हुए

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी रेवाड़ी, 02 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 71281 सैंपल लिए ...

Corona Update : आज 76 नए मरीज मिले , 107 मरीज ठीक हुए

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी
रेवाड़ी, 02 अक्टूबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 71281 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5869 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 5301 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 31 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 537 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 64602 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 810 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।  उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 537
एक्टिव केस हैं, इनमें 39 विभिन्न अस्पतालों में व 10 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 488 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
 सीएमओ
रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को जिले से संबंधित 76 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 57 रेवाड़ी शहर, 6 बावल, 2-2 बव्वा व चौकी न0-2  तथा एक-एक केस धामलावास, गंगायचा अहीर, गढ़ी, पिथड़ावास, प्रागपुरा, पुंसिका, माजरा स्योराज, बालावास अहीर व भाकली से संबंधित हैं। शुक्रवार को जिले से संबंधित 107 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 40 रेवाड़ी शहर, 32 धारूहेड़ा, 14 बावल, 8 कोसली, 2-2 संगवाड़ी, भाड़ावास, जलियावास, गुरावड़ा, मीरपुर व गोकलपुर तथा एक-एक केस आसलवास से संबंधित हैं।
  जिलाधीश ने जिलावासियों का आहवान किया कि वे कोरोना संक्रमण की चैन को तोडऩे के लिए
सरकार व जिला प्रशासन द्वारा जारी की जा रही हिदायतों की पालना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि दो गज की दूरी बनाए रखें, मुंह को मास्क से ढंककर रखें तथा अति आवश्यक होने पर ही घरों से बाहर निकलें, बार-बार हाथ धोते रहें, तभी हम कोरोना संक्रमण चैन को ब्रेक करने व कोरोना को मात देने में कामयाब होंगे।
इन नंबरों पर लें मदद
  जिलाधीश ने कहा कि कोविड-19 की रोकथाम व उपचार के लिए हेल्प लाइन नंबर 01274-250764 मोबाइल नंबर 9466777510 और स्टेट हैल्प लाइन नंबर 1075 व 8558883911 पर मदद लें सकते हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिलावासी मदद के लिए टोल फ्री नंबर 1950 पर डायल करें। बाजार में कालाबाजारी व जमाखोरी के लिए 01274-255214 पर संपर्क करें। बावल उपमंडल कंट्रोल रूम के हैल्पलाइन नंबर 01284-260016 तथा वाटसअप नंबर 8168115539 पर संपर्क करें।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
About the Author