Corona Update: आज 88 नए मरीज मिले, 74 हुए ठीक

Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी रेवाड़ी, 15 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 57171 सैंपल लिए ...

Corona Update: आज 88 नए मरीज मिले, 74 हुए ठीक

Rewari Health News: Preparations underway to grant quality certification to all hospitals in the district by December.
Rewari Health News: जिले के सभी अस्पतालों को दिसंबर तक Quality Certification देने की तैयारी

रेवाड़ी, 15 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 57171 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 4665 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4129 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 510 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 51813 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 693 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 510 एक्टिव केस हैं, इनमें 35 विभिन्न अस्पतालों में व 46 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 429 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।

Rewari News: Health Minister Aarti Rao flagged off 30 ambulances.
Rewari News: स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने 30 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

जिले से संबंधित 88 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 16 धारूहेड़ा,  12 बावल, 10 रेवाड़ी शहर, 8 जांट, 6 गोठड़ा, 4-4 कोसली व निमोठ, 2-2 ओलांत, चौकी नंबर-2, जोनियावास, कान्हड़वास, शेखपुर, सुठानी व जाहिदपुर, तथा एक-एक नठेड़ा, हाजीपुर, जाडरा, झाबुआ, कंवाली, खेड़ा मुरार, नांगल शहबाजपुर, नेहरूगढ़, प्राणपुरा, राजपुरा, टूमना, बेरली कलां, किशनपुर व खरखड़ा से संबंधित हैं। सोमवार को जिले से संबंधित 74 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर, 9 बावल, 6 धारूहेड़ा, 5 सुठानी, 4-4 साल्हावास व रामपुरा, 3 बलवाड़ी व कुंड, 2-2 पनवाड़ व गुडियानी, तथा एक-एक आसलवास, बुढ़ाना, गोकलगढ़, खोल, कुण्डल, नरसिंहपुर गढ़ी, शाहपुर, पाली, बिहारीपुर, हांसाका, लुहाना व पिथड़ावास से संबंधित हैं।

Rewari News: Tint village health center upgraded; medical services now available 24x7.
Rewari News: टींट गांव का स्वास्थ्य केंद्र हुआ अपग्रेड, अब 24×7 मिलेंगी चिकित्सा सेवाएं

About the Author