विद्यार्थी जीवन में प्रतियोगिता में भागीदारी से निखरती प्रतिभा : यशेन्द्र सिंह

LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को स्थानीय बाल भवन में बाल महोत्सव-2021 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित बाल महोत्सव में ...

विद्यार्थी जीवन में प्रतियोगिता में भागीदारी से निखरती प्रतिभा : यशेन्द्र सिंह

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने मंगलवार को स्थानीय बाल भवन में बाल महोत्सव-2021 का दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया। जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित बाल महोत्सव में जिला के विभिन्न स्कूलों के प्रतिभागी विद्यार्थी विभिन्न स्पर्धाओं में भागीदारी करेंगे। यह जिला स्तरीय महोत्सव आगामी 22 अक्टूबर तक जारी रहेगा।
उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने महोत्सव के प्रतिभागी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बाल महोत्सव का मंच दे रहा है। विद्यार्थी जीवन में प्रतिभा निखारने के लिए एक उचित मंच है। बाल कल्याण परिषद एक ऐसी संस्था है जो बच्चों को उनकी आयु, रुचि एवं योग्यता के अनुसार उनको विविध कलाओं के प्रदर्शन के लिए मंच उपलब्ध करवाती है और उनकी कला को निखारती है। उन्होंने कहा कि बच्चे बाल महोत्सव को त्योहार के रुप में मनाएं तथा एक-दूसरे को खुशियां बांटने का काम करें। उन्होंने सभी बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी।

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

जिला बाल कल्याण अधिकारी विरेन्द्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि महोत्सव के पहले दिन विभिन्न वर्गों में स्कूली बच्चों ने पेटिंग प्रतियोगिता, मूर्ति प्रतियोगिता, क्लश प्रतियोगिता, ग्रुप डांस, सोलो डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिताओं में जिले भर के सरकारी व गैर-सरकारी 35 स्कूलों के 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author