HSSC: पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की बदली गई परीक्षा की तारीख,देखे कब होगी अब परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 3 नवंबर 2021 को एक नोटिस जारी किया गया था जो सभी अखबारों और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर प्रकाशित किया गया था. यह नोटिस भूमि रिकॉर्ड विभाग हरियाणा ...

HSSC: पटवारी, कैनाल पटवारी और ग्राम सचिव की बदली गई परीक्षा की तारीख,देखे कब होगी अब परीक्षा

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से 3 नवंबर 2021 को एक नोटिस जारी किया गया था जो सभी अखबारों और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की अधिकारिक वेबसाइट http://www.hssc.gov.in पर प्रकाशित किया गया था. यह नोटिस भूमि रिकॉर्ड विभाग हरियाणा में पटवारी Advt. No. 07/2019, Cat. No. 01, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग हरियाणा में कैनल पटवारी Advt. No. 08/2019, Cat. No. 01, तथा विकास एवं पंचायत विभाग हरियाणा में ग्राम सचिव Advt. No. 9/2019, Cat. No. 01 की लिखित परीक्षा के लिए जारी किया गया था.

 

अब आयोग की तरफ से सूचना दी गई है कि इन विभिन्न पदों के लिए यह OMR Sheet आधारित लिखित परीक्षा 7 जनवरी 2022 (शुक्रवार ), 8 जनवरी 2022 (शनिवार) तथा 9 जनवरी 2022 (रविवार )को हरियाणा के विभिन्न जिला मुख्यालय और सब डिवीजन में आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा की तिथि में बदलाव CBSE परीक्षा तिथि के कारण किया गया है. पटवारी कैनल पटवारी और ग्राम सचिव के लिए यह लिखित परीक्षा 7, 8 और 9 जनवरी 2022 को 2 सत्रो में आयोजित की जाएगी.

LLM Admission 2026: IGU Meerpur releases new merit list and counselling date.
LLM Admission 2026: IGU मीरपुर की नई मेरिट लिस्ट और काउंसलिंग डेट जारी

 

बाकी अन्य शर्तें जो 3 नवंबर को जारी हुए नोटिस में थी वह ज्यो की त्यों बनी रहेगी.

 

देखे कब कब होगी परीक्षा

JNV Class 6 Admission 2027: Apply by July 31 | PM SHRI Navodaya Vidyalaya Naichana, Rewari
JNV Class 6 Admission 2027: 31 जुलाई तक करें आवेदन , पीएम श्री नवोदय विद्यालय नैचाना रेवाड़ी

Morning time

सुबह होने वाली परीक्षा के लिए रिपोर्टिंग टाइम सुबह 8:30 बजे होगा. 9:30 बजे के बाद किसी भी आवेदक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. जबकि परीक्षा का समय सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 रहेगा.

Evening time

शाम को होने वाली परीक्षा के लिए एंट्री टाइम 1:00 बजे होगा तथा 2:00 बजे के बाद किसी भी उम्मीदवार को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. परीक्षा का समय 3:00 से 4:30 का होगा.

Tree plantation program organized at Lisana Polytechnic under the 'A Tree in Mother's Name' campaign.
Rewari News: एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत लिसाना पॉलीटेक्निक में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

About the Author