सांड ने कम्पनी कर्मचारी पर किया हमला, लोगों में बढ़ रहा खौफ

ताजा मामला रेवाड़ी शहर के सेक्टर चार से सामने आया है. जहाँ एक सांड ने कम्पनी कर्मचारी पर हमला बोल दिया. ये घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिस वीडियो में देखा जा सकता ...

ताजा मामला रेवाड़ी शहर के सेक्टर चार से सामने आया है. जहाँ एक सांड ने कम्पनी कर्मचारी पर हमला बोल दिया. ये घटना एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जिस वीडियो में देखा जा सकता कि सांड एक व्यक्ति को उठा-उठा कर पटक रहा है. पीड़ित व्यक्ति उठकर भगाने की कोशिश कर रहा है. लेकिन सांड उसे बार बार टक्कर मार रहा है.  जिसके बाद स्थानीय लोग व्यक्ति को बचाने के लिए आगे बढ़ते है तो सांड मौके से भाग जाता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित व्यक्ति कम्पनी कर्मचारी है. जो कम्पनी पैदल जा रहा था. जिसपर सांड ने अचानक हमला कर दिया.

 

rewari politics
Rewari Politics: Deepika Yadav का Video क्यों हटाया गया? Manoj Yadav ने AI फोटो बताया

आपको बता दें कि एक समय के लिए रेवाड़ी शहर को कैटल फ्री शहर की प्रशासन घोषणा कर चूका है. नगर परिषद रेवाड़ी ये बार-बार कह रही है कि बेसहारा पशुओं को पकड़ने का काम किया जा रहा है. लेकिन बावजूद इसके बड़ी संख्या में बेसहारा पशुओं का जमावड़ा शहर के अलग अलग हिस्सों में देखा जा सकता है.