BSF के जवान ने सहकर्मियों पर चलाई गोली 5 की मौत, कई घायल

रेवाड़ी शहर में दर्दनाक सड़क हादसा , बस के नीचे आने से महिला की मौत ! सूत्रों के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है. समय से ज्यादा टाइम ...

सूत्रों के मुताबिक अमृतसर से करीब 13 किलोमीटर दूर स्थित बीएसएफ खासा हेडक्वार्टर में बीएसएफ की 144 बटालियन तैनात है. समय से ज्यादा टाइम तक ड्यूटी करने के चलते जवान मानसिक तनाव से गुजर रहा था. एक रिपोर्ट के मुताबिक ड्यूटी के समय को लेकर जवान की अपने अधिकारियों से कहासुनी भी हुई थी. रविवार सुबह मेस में उसने अपनी सर्विस राइफल के साथ अंधाधुंध फायरिंग कर दी. अपने साथियों पर फायरिंग करने के बाद उसने खुद को भी गोली मार दी. वारदात में सत्तेप्पा समेत चार जवानों की मौत हो गई. वहीं बल के आधा दर्जन जवान घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है.

rewari 2
रेवाड़ी शहर में दर्दनाक सड़क हादसा , बस के नीचे आने से महिला की मौत !

इस मामले में बीएसएफ के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाए. मीडिया कर्मियों को भी अभी परिसर में जाने की इजाजत नहीं है और अस्पताल के बाहर भी पुलिस का कड़ा पहरा है जहां पर घायल जवानों का उपचार चल रहा है.

rewari
बचपन का दोस्त ही निकला हत्यारा !  पत्नी के साथ अवैध संबंध के शक में की थी वारदात !

About the Author